राष्ट्रपति चुनाव में भारतवंशी उम्मीदवारों की बढ़ रही धाक, रिपब्लिकन पार्टी में ट्रंप की चुनौती बढ़ी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

वॉशिंगटन 21 सितम्बर 2023। अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव की उम्मीदवारी में रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से भारतीय मूल के उम्मीदवारों की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। बता दें कि एक नए पोल में लोकप्रियता के मामले में विवेक रामास्वामी और निक्की हेली, डोनाल्ड ट्रंप के बाद क्रमशः दूसरे और तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। वहीं अब तक दूसरे नंबर पर चल रहे फ्लोरिडा के गवर्नर रोन देसांतिस खिसकर पांचवें नंबर पर पहुंच गए हैं। डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता में भी थोड़ी गिरावट आई है। 

न्यू हैंपशायर पोल ने जारी किए नतीजे
सीएनएन और यूनिवर्सिटी ऑफ न्यू हैंपशायर ने रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवारों की लोकप्रियता को लेकर एक पोल किया। इस पोल के नतीजों के अनुसार, रिपब्लिकन पार्टी के 39 प्रतिशत समर्थकों की पहली पसंद पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बने हुए हैं। ट्रंप अभी तक लगातार पार्टी समर्थकों की पहली पसंद हैं और अन्य उम्मीदवारों से काफी आगे हैं। हालांकि ताजा सर्वे में ट्रंप की लोकप्रियता में थोड़ी कमी दर्ज की गई है। वहीं अभी तक दूसरे नंबर पर चल रहे फ्लोरिडा गवर्नर रोन देसांतिस बुरी तरह पिछड़ते नजर आ रहे हैं। 

निक्की हेली की लोकप्रियता भी बढ़ी
रोन देसांतिस, रिपब्लिकन पार्टी के भारतीय मूल के उम्मीदवारों विवेक रामास्वामी और निक्की हेले से पिछड़ गए हैं। विवेक रामास्वामी की लोकप्रियता में लगातार इजाफा देखा जा रहा है। वहीं निक्की हेली भी धीमी शुरुआत के बाद अब तेजी से आगे बढ़ रही हैं। नए सर्वे में 13 प्रतिशत रिपब्लिकन मतदाताओं ने विवेक रामास्वामी का समर्थन किया है। वहीं निक्की हेली को 12 प्रतिशत का समर्थन मिला है। न्यूजर्सी के गवर्नर क्रिस क्रिस्टी 11 प्रतिशत मतदाताओं का समर्थन पाकर चौथे स्थान पर हैं। वहीं रोन देसांतिस छह प्रतिशत समर्थन के साथ पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं। गौरतलब है कि जुलाई में देसांतिस 26 प्रतिशत रिपब्लिकन समर्थकों की पसंद थे। 

युवाओं में बढ़ रही रामास्वामी की लोकप्रियता
सीएनएन और यूनिवर्सिटी ऑफ न्यू हैंपशायर के पोल के अनुसार, रिपब्लिकन पार्टी के गैर-पंजीकृत समर्थकों में रामास्वामी की लोकप्रियता बढ़ी है और जुलाई से यह समर्थन 16 प्रतिशत तक बढ़ चुका है। वहीं रिपब्लिकन पार्टी के पंजीकृत मतदाताओं में रामास्वामी का समर्थन स्थिर है। 35 साल से कम उम्र के रिपब्लिकन समर्थकों में भी रामास्वामी की लोकप्रियता बढ़ रही है। वहीं उच्च शिक्षित रिपब्लिकन समर्थकों में निक्की हेली का समर्थन बढ़ा है। वहीं पार्टी के रूढिवादी समर्थकों में निक्की हेली का समर्थन जुलाई के मुकाबले स्थिर है। 

Leave a Reply

Next Post

भैयाजी जोशी बोले- गाय का संरक्षण करना सभी देशों के हित में, कहा- लोगों को अब भी इसका महत्व समझाना दुखद

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 21 सितम्बर 2023। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता सुरेश उर्फ भैयाजी जोशी ने कहा कि गाय का संरक्षण हर धर्मावलंबियों के हित में है, चाहे हिंदू, मुसलमान या ईसाई ही क्यों न हो। यह सभी देशों के हित में भी है। […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक