कार्यकाल खत्म होने से पहले बाइडन का भारत के लिए अहम फैसला, एक अरब डॉलर के रक्षा सौदे को दी मंजूरी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

वांशिगटन 03 दिसंबर 2024। अमेरिका के मौजूदा राष्ट्रपति जो बाइडन का कार्यकाल खत्म होने में अब कुछ ही हफ्तों का समय बाकी है। अपना कार्यकाल खत्म होने से पहले बाइडन ने भारत के लिहाज से अहम फैसला लेते हुए एक रक्षा सौदे को अपनी मंजूरी दे दी है। इस रक्षा सौदे के तहत भारत को अमेरिकी कंपनियों से एमएच-60आर मल्टी मिशन हेलीकॉप्टर के अहम रक्षा उपकरण मिलेंगे, जिससे भारत की सुरक्षा मजबूत होगी। यह सौदा अनुमानित 1.17 अरब डॉलर का है। राष्ट्रपति बाइडन ने अपने फैसले की सूचना अमेरिका कांग्रेस को भी दे दी है।

सौदे के तहत भारत को मिलेंगे अहम रक्षा उपकरण

भारत को प्रमुख रक्षा उपकरणों की बिक्री का बाइडन सरकार का फैसला कार्यकाल पूरा होने से कुछ दिनों पहले ही आया है। इस फैसले से भारत को राहत मिली है क्योंकि अगर बाइडन प्रशासन सौदे को मंजूरी नहीं देता तो नई सरकार के गठन के बाद इसकी मंजूरी में और समय लग सकता था। अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 20 जनवरी 2025 को अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेंगे। इस सौदे के तहत भारत को 30 मल्टीफंक्शन इंफोर्मेशन डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम जॉइंट टैक्टिकल रेडियो सिस्टम भी मिलेंगे। इसमें उन्नत डेटा ट्रांसफर सिस्टम,बाहरी इंधन टैंक, फॉरवर्ड लुकिंग इंफ्रारेड सिस्टम, ऑपरेटर मशीन इंटरफेस, अतिरिक्त कंटेनर आदि मिलेंगे, साथ ही डिजाइन, निर्माण और परीक्षण में भी अमेरिका द्वारा मदद दी जाएगी। 

अमेरिका की ये कंपनियां करेंगी हथियारों की सप्लाई

इस सौदे के तहत रक्षा उपकरणों की सप्लाई अमेरिकी रक्षा कंपनी लॉकहीड मार्टिन और मिशन सिस्टम द्वारा की जाएगी। इन हथियारों की बिक्री और तकनीकी सहायता के लिए अमेरिकी सरकार के 20 कर्मचारी और कॉन्ट्रैक्ट कंपनियों के 25 प्रतिनिधि भारत दौरे पर जाएंगे। अमेरिकी सरकार की अधिसूचना में कहा गया है कि इससे अमेरिका के रणनीतिक सहयोगी भारत की रक्षा तैयारियों में मजबूती आएगी। 

Leave a Reply

Next Post

त्रिपुरा में हमले के बाद बांग्लादेश उच्चायोग की सुरक्षा बढ़ाई गई, पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव अगरतला 03 दिसंबर 2024। अगरतला में बांग्लादेश के वाणिज्य दूतावास पर प्रदर्शनकारियों के हमले के एक दिन बाद दिल्ली के चाणक्यपुरी स्थित बांग्लादेश उच्चायोग की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया ‘सुरक्षा बढ़ा दी गई है और उच्चायोग के […]

You May Like

शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट....|....त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक....|....सिलेंडर विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत....|....FIFA World Cup: ये पांच नियम बनाएंगे विश्व कप मुकाबलों को सुपरफास्ट, समय की बर्बादी रोकना है लक्ष्य....|....ग्रेटर नोएडा: फ्लैट मालिकन ने मेड को मारा थप्पड़, सोसायटी के बाहर जमा हो गई भीड़; घरेलू सहायिकाओं का हंगामा....|....रूस-अमेरिका फिर आमने-सामने: ट्रंप बोले- भारत ने वर्षों तक हमार फायदा उठाया, पुतिन ने बताया भरोसेमंद साझेदार