लुधियाना में पांच लोगों ने की आत्महत्या: चार ने फंदा लगा खत्म की जिंदगी, एक ने जहर खाकर दी जान

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

लुधियाना (पंजाब) 11 जनवरी 2022। सोमवार को दो नौजवानों समेत पांच लोगों ने आत्महत्या कर ली। चार लोगों ने जहां अपने घरों में फंदा लगाया तो वहीं एक व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ निगल कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। ग्यासपुरा के बसंत नगर इलाके में रहने वाले गुरजंट सिंह (25) ने सोमवार की सुबह अपने घर में फंदा लगा अपनी जान दे दी। घटना का पता उस समय चला जब गुरजंट के परिवार वाले उसे कमरे में बुलाने पहुंचे। शव लटकता देख उनके होश उड़ गए। जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल जसविंदर सिंह ने बताया कि गुरजंट सिंह के पास कोई काम धंधा नहीं था। जिस कारण वह परेशान था। 

तीन भाइयों में सबसे छोटे गुरजंट ने सोमवार की सुबह जब परिवार वाले बाहर थे तो कमरे में फंदा लगा लिया। काफी समय तक वह बाहर नहीं निकला तो परिवार वाले उसे अंदर बुलाने गए तो वह लटका मिला। भाई हिम्मत सिंह नगर के रहने वाले कृष्ण कुमार ने अपने घर में फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। इस घटना की जानकारी मिलते ही थाना दुगरी की पुलिस मौके पर पहुंच गई। जांच अधिकारी एएसआई बलबीर सिंह ने बताया कि कृष्ण कुमार अपना बिजनेस करता था। व्यापार में उसे घाटा हो गया। जिसकी वजह से वह परेशान चल रहा था। सोमवार की सुबह उसकी पत्नी बाहर थी और उसने कमरे में जहरीला पदार्थ निगल लिया। परिवार वालों ने उसे अस्पताल में दाखिल कराया, जहां उसकी मौत हो गई। थाना दुगरी की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ाने वाले बाबा दीप सिंह नगर निवासी गुरशरण सिंह (26) ने घर में फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। थाना जमालपुर में तैनात जांच अधिकारी एएसआई सुरजीत सिंह ने बताया कि गुरशरण के पिता काम पर गए थे और मां किसी रिश्तेदार के घर गई थी। गुरशरण की दादी बाथरूम में नहा रही थी। वह दूसरे बाथरूम में गया और फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। घटना का पता उस समय चला जब उसके परिवार वाले आए। अंदर वह नजर नहीं आया तो उसे आवाज लगाई तो पता चला कि बाथरूम का दरवाजा बंद है। जिसे किसी तरह से खोला गया तो वह मृत मिला। दुगरी के एलआईजी फ्लैट निवासी जगप्रीत सिंह (48) ने अपने घर फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही थाना दुगरी की पुलिस मौके पर पहुंच गई। जांच अधिकारी एएसआई दलजीत सिंह ने बताया कि जगप्रीत सिंह का अपनी पत्नी से विवाद था और वह दो साल से अलग रह रही थी। 

जगप्रीत सिंह का बेटा पत्नी के साथ रहता था जबकि उसकी 16 साल की बेटी ईशा उसके पास रहती थी और स्टेशनरी की दुकान पर काम करती थी। उसने पत्नी को काफी मनाने की कोशिश की लेकिन वह उसके साथ रहने के लिए राजी नहीं हुई। जिस कारण जगप्रीत काफी परेशान चल रहा था। सोमवार को उसकी बेटी काम पर चली गई। तभी उसने फंदा लगाकर जान दे दी। जब बेटी घर खाना खाने आई तो वह मृत मिला। थाना शिमलापुरी के अधीन जैन कालोनी में रहने वाले हरजिंदर सिंह (27) ने अपने घर में देर रात को फंदा लगा लिया। उसके भाई सरबजीत सिंह ने बताया कि वह दो साल से फ्री था। वह डिप्रेशन में था और उसका इलाज चल रहा था। देर रात को वह घर की छत पर गया और फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। 

Leave a Reply

Next Post

बजरंगी भाईजान: सलमान खान की मुन्नी को मिला 'भारत रत्न'! फोटो शेयर कर भाईजान से कही ये बात

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 11 जनवरी 2022। सुपरस्टार सलमान खान की अपकमिंग फिल्म ‘पवन पुत्र भाईजान’ लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म की कहानी दिग्गज राइटर विजयेंद्र प्रसाद लिख रहे हैं और अगर कहानी जमी तो कबीर खान इस फिल्म का निर्देशन कर सकते हैं। एक तरफ जहां […]

You May Like

"आयुष्मान कार्ड न होने पर भी मरीजों को मिलेगा 15 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज", सीएम चंपई का ऐलान....|....पीएम हसीना बोलीं- तीस्ता परियोजना पर भारत और चीन दोनों के प्रस्तावों पर विचार करेगा बांग्लादेश....|....चार दिन बाद खुले कामाख्या मंदिर के कपाट, दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़....|....अमरनाथ यात्रा पर छाया आतंकी साया,  सुरक्षा को लेकर सुरक्षाबल चप्पे-चप्पे पर रख रहे इस तरह नजर....|....19 दिन से अंतरिक्ष में फंसी सुनीता विलियम्स, जुलाई में घर वापसी की उम्मीद....|....कर्नाटक के मंगलुरु में बड़ा हादसा, दीवार गिरने से एक ही परिवार के 4 लोगों की दर्दनाक मौत....|....असदुद्दीन ओवैसी के 'जय फिलिस्तीन' के नारे पर मचा सियासी बवाल, राष्ट्रपति के पास पहुंचा मामला....|....राउज एवेन्यू कोर्ट में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तबीयत बिगड़ी, दिए गए चाय और बिस्कुट....|....चीन और भारत के मजबूत संबंध दोनों के लिए बेहतर, चीनी राजदूत बोले- यह विश्व शांति के लिए भी जरूरी....|....'भारत यूएन जैसे बहुपक्षीय मंचों पर अफ्रीका की बड़ी भूमिका का समर्थक', खास मौके पर बोले जयशंकर