टेनेको क्लीन एयर इंडिया लिमिटेड का आईपीओ 12 नवंबर से खुलेगा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

(अनिल बेदाग)

मुंबई 08 नवंबर 2025। टेनेको क्लीन एयर इंडिया लिमिटेड अपने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम की शुरुआत बुधवार, 12 नवंबर 2025 को करेगी, जो शुक्रवार, 14 नवंबर तक खुला रहेगा। एंकर निवेशकों के लिए बोली तिथि 11 नवंबर निर्धारित की गई है।

कंपनी ने आईपीओ का प्राइस बैंड ₹378 से ₹397 प्रति इक्विटी शेयर तय किया है, जबकि प्रत्येक शेयर का अंकित मूल्य ₹10 है। निवेशक न्यूनतम 37 इक्विटी शेयरों और उसके गुणकों में बोली लगा सकते हैं। इस प्रस्ताव में टेनेको मॉरीशस होल्डिंग्स लिमिटेड ₹3,600 करोड़ तक की बिक्री करेगी।

यह इश्यू बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध होगा, जिसमें एनएसई नामित स्टॉक एक्सचेंज है। जेएम फाइनेंशियल, सिटीग्रुप ग्लोबल मार्केट्स इंडिया, एक्सिस कैपिटल और एचएसबीसी सिक्योरिटीज इस ऑफर के बुक रनिंग लीड मैनेजर्स हैं।

आईपीओ बुक बिल्डिंग प्रक्रिया के तहत लाया जा रहा है, जिसमें 50% से अधिक हिस्सा अर्हता प्राप्त संस्थागत खरीदारों को आवंटित होगा, जबकि 15 प्रतिशत गैर-संस्थागत निवेशकों और कम से कम 35प्रतिशत खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित रहेगा।

Leave a Reply

Next Post

छत्तीसगढ़ की बेटी और मशहूर गायिका अभिनेत्री सुलक्षणा पंडित का निधन, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया शोक

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 08 नवंबर 2025। भारतीय सिनेमा की प्रसिद्ध अभिनेत्री और मधुर स्वर साधिका सुलक्षणना पंडित के निधन से फिल्म जगत के साथ-साथ छत्तीसगढ़ में भी शोक की लहर है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए उन्हें भारतीय सिनेमा की […]

You May Like

मोहम्मद बिन सलमान चाहते थे अमेरिका करे हूतियों पर हमला....|....विनोद साहनी हत्याकांड: हत्यारों को फांसी देने की मांग....|....शराब के खिलाफ महिलाओं का हल्लाबोल....|....'छात्रों की गूंज': राहुल गांधी ने लिखा 19 को इंदौर में रहूंगा....|....6 साल की मासूम से हैवानियत, कार में बंद कर ली थी जान....|....किराए के बैंक खातों से 95 लाख का साइबर फ्रॉड....|....तहसीलदार की कुर्सी के ठीक ऊपर भरभराकर गिरी छत....|....बैंक हड़ताल: शाखाओं पर सेवाएं ठप, ग्राहकों की बढ़ी परेशानी....|....जेल में बिगड़ी मादुरो की पत्नी की सेहत....|....जल संरक्षण और हर घर तक स्वच्छ पेयजल हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय