भोपाल में सनसनी: महिला RTO इंस्पेक्टर की हत्या

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

भोपाल, 21 सितंबर 2026। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में सोमवार सुबह खजूरी सड़क थाना क्षेत्र में महिला आरटीओ इंस्पेक्टर की हत्या का मामला सामने आया। 45 वर्षीय मीनाक्षी गोखले का शव उनके घर में खून से लथपथ हालत में मिला। पुलिस के मुताबिक, उनके प्रेमी पवन कुमार द्विवेदी ने कथित तौर पर हथौड़े से सिर पर हमला कर उनकी हत्या कर दी। वारदात के बाद पवन ने घर से कुछ दूरी पर पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

घटना भंवरी जोड़ स्थित लेखपाल कॉलोनी की है। सोमवार सुबह करीब 7 बजे मीनाक्षी की रूममेट ने पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस की वरिष्ठ टीम और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने घटनास्थल से खून से सना हथौड़ा भी बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, सीधी निवासी पवन कुमार द्विवेदी दो दिन पहले इंदौर से भोपाल आया था और मीनाक्षी के घर पर ही ठहरा हुआ था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि रविवार देर रात दोनों के बीच शादी को लेकर विवाद हुआ था। आशंका है कि विवाद के दौरान पवन ने हथौड़े से मीनाक्षी के सिर पर कई वार किए, जिससे उनकी मौत हो गई। इसके बाद उसने घर से करीब 20 मीटर दूर पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

शादी को लेकर चल रहा था विवाद
प्रारंभिक जांच में पुलिस को पता चला है कि पवन पूर्व में इंदौर में कोचिंग क्लास चलाता था और फिलहाल प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। पुलिस को उसकी जेब से बैंक पासबुक भी मिली है। बताया जा रहा है कि पवन मीनाक्षी पर शादी के लिए दबाव बना रहा था, जबकि मीनाक्षी इसके लिए तैयार नहीं थीं। पुलिस फिलहाल इसी विवाद को हत्या की वजह मानकर जांच कर रही है।

मीनाक्षी के एक तीन वर्षीय बेटी होने की जानकारी सामने आई है। वह अपने पति से अलग रह रही थीं। हालांकि, दोनों के बीच औपचारिक तलाक हुआ था या नहीं, इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एफएसएल टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद मामले से जुड़े अन्य तथ्य स्पष्ट होंगे। 

Leave a Reply

Next Post

राधा के रंग में रंगा गणेश जन्मोत्सव

शेयर करे बच्चों ने राधा रानी बनकर दी मनमोहक प्रस्तुतियां इंडिया रिपोर्टर लाइव चरखी दादरी, 21 सितंबर 2026। स्थानीय विद्या विहार, शंकर कॉलोनी में 10वें श्री गणेश जन्मोत्सव के छठे दिन राधा अष्टमी मनाई गई। इस पावन अवसर पर श्रद्धा, भक्ति, संस्कृति और आध्यात्मिक चेतना का संगम देखने को मिला। कार्यक्रम […]

You May Like

ज्वेलरी शॉप से पाकिस्तानी झंडे और एके-47 बरामद....|....डल झील की खूबसूरती पर फिदा हुए विदेशी पर्यटक....|....आंगनवाड़ी सहायिका के बेटे ने पीएससी में गाड़ा झंडा....|....शादी के 20 घंटे बाद दूल्हा और दुल्हन की मिलीं लाश....|....दुर्गा पूजा 2026: मिनी बंगाल बनेगी काशी....|....उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव का ऐलान....|....मुक्केबाज साक्षी चौधरी ने ओलंपिक पदक विजेता को हराया....|....कामकाजी दुनिया में महिलाओं की धमक....|....डिजिटल मार्केटिंग से शेयर बाजार तक, लिक्विड डिजिटल की बड़ी छलांग....|....भाजपा सरकार ‘एग्री स्टेक’ नहीं, किसानों के रास्ते में ‘डिजिटल स्पीड ब्रेकर’ लगा रही है ताकि धान कम खरीदना पड़े - कांग्रेस