कोरबा के आरक्षक नरहरि पटेल की पत्थलगांव में मिली लाश

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

कोरबा, 11 अक्टूबर 2026। कोरबा पुलिस अधीक्षक कार्यालय की स्टेनो शाखा में पदस्थ आरक्षक क्रमांक 640 नरहरि पटेल की लाश पत्थलगांव में पेड़ पर फांसी के फंदे से लटकी मिली है। घटना की सूचना पत्थलगांव थाना पुलिस ने कोरबा पुलिस को फोन कर दी है। खबर मिलते ही पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई है।

बताया जा रहा है कि आरक्षक की लाश पेड़ पर सफेद रंग की चुन्नी के फंदे पर लटकी हुई मिली है। ग्रामीणों की नजर जब पेड़ पर लटकी लाश पर पड़ी तो उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पत्थलगांव थाना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और पहचान कार्रवाई शुरू की। पहचान होने पर मृतक के परिजनों को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही परिजन कोरबा से घटनास्थल पत्थलगांव के लिए रवाना हो गए हैं।

आरक्षक ने कब, कैसे और किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया, यह अभी समझ से परे है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि आरक्षक कोरबा से पत्थलगांव क्यों, कब और कैसे गया, यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

मृतक आरक्षक 38 वर्षीय नरहरि पटेल पिता श्री गोवर्धन प्रसाद पटेल का है। वह 2013 बैच में पुलिस विभाग में भर्ती हुआ था। उसकी वर्तमान तैनाती सिविल लाइन रामपुर में 27 सितंबर 2023 से थी, लेकिन वह पुलिस अधीक्षक कार्यालय की स्टेनो शाखा में पदस्थ था। वह दादर बस्ती मानिकपुर में रहता था। शादी के बाद उसकी पत्नी और एक छोटी बेटी है।

आरक्षक की मौत की सूचना मिलते ही पुलिस परिवार में शोक छा गया है। व्हाट्सएप ग्रुप में साथी पुलिसकर्मी उसे श्रद्धांजलि दे रहे हैं। साथी बताते हैं कि नरहरि बहुत ही सरल स्वभाव और सुलझा हुआ संतुलित बातें करने वाला पुलिसकर्मी था। वह सभी से मिलजुल कर रहता था।  फिलहाल पत्थलगांव पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। परिजनों के घटनास्थल पर पहुंचने के बाद और पुलिस की वैधानिक कार्रवाई, पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद ही आरक्षक की मौत का वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Next Post

मां काछनदेवी और मां रैला देवी की पूजा के साथ बस्तर दशहरा शुरू

शेयर करे75 दिनों तक चलेगा ऐतिहासिक महापर्व इंडिया रिपोर्टर लाइव  जगदलपुर, 11 अक्टूबर 2026। अपनी अनूठी, प्राचीन और समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं के लिए विश्वभर में विशेष पहचान रखने वाले बस्तर के ऐतिहासिक महापर्व बस्तर दशहरा के विभिन्न पूजा विधान हर्षोल्लास और गहरी आस्था के साथ शुरू हो गए हैं। करीब […]

You May Like

पीएम मोदी ने विजय के साथ मेट्रो में सफर किया....|....भारतीय नागरिकों की घर वापसी....|....मां काछनदेवी और मां रैला देवी की पूजा के साथ बस्तर दशहरा शुरू....|....कोरबा के आरक्षक नरहरि पटेल की पत्थलगांव में मिली लाश....|....मध्य प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज....|....कोल इंडिया चेयरमैन ने किया एसईसीएल की गेवरा खदान का दौरा, ऑपरेटरों और श्रमिकों से की सीधी बातचीत....|....दिल्ली प्रदर्शन: सीजेपी का सरकार पर हमला....|....मजदूरी बढ़ाने की मांग: गल्ला मंडी में मजदूरों का धरना, सड़क की जाम....|....नगर निगम में अधिकारों की लड़ाई....|....देवरिया मेडिकल कॉलेज में प्रसव के दौरान मां और नवजात की मौत