गौरव गोगोई बोले- आम चुनाव के बाद लोग देखेंगे नया भारत, चुनावी चंदे से ध्यान भटकाने के लिए लागू हुआ सीएए

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 15 मार्च 2024। आगामी लोकसभा चुनाव से पहले सियासी दलों के नेता एक-दूसरे पर हमला हैं। इस बीच, लोकसभा में कांग्रेस के उपनेता गौरव गोगोई ने कहा कि आम चुनाव के बाद देश के लोग ‘नया भारत’ देखेंगे। जोरहाट सीट से उम्मीदवार घोषित होने बाद गोगोई असम कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे। गोगोई ने नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) को लागू करने के समय पर सवाल उठाते हुए केंद्र सरकार की आलोचना की। उन्होंने कहा, चुनावी बॉन्ड पर शीर्ष अदालत के फैसले से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए ऐसा किया गया है। पत्रकारों से बात करते हुए कांग्रेस नेता ने कहा, 2024 के चुनावों के बाद देश के लोग एक नया भारत देखेंगे, जहां लोकतंत्र फलता-फूलता दिखेगा, संस्थान फिर से स्वायत्त होंगे और भाजपा या आरएसएस का नहीं बल्कि कानून का शासन होगा। कानून का शासन सभी एक लिए एक समान होगा। पार्टी की मंगलवार की घोषणा के मुताबिक गोगोई आगामी लोकसभा चुनाव जोरहाट सीट से लड़ेंगे। सीएए पर गोगोई ने कहा, फिलहाल संशोधित नागरिकता कानून एक ज्वलंत मुद्दा है। असम के मामले में हमारा असम समझौते के साथ एक विशेष संबंध है, जो नागरिकता चाहने वालों के लिए कट-ऑफ वर्ष 1971 तय करता है। असम समझौते के मुताबिक, 25 मार्च 1971 को या उसके बाद असम में आने वाल सभी विदेशी नागरिकों के नामों का पता लगाया जाएगा, उन्हें मतदाता सूची से हटा दिया जाएगा और उन्हें निर्वासित करने के लिए कदम उठाए जाएंगे। कांग्रेस नेता ने कहा, संशोधित नागरिकता कानून असम समझौते का उल्लंघन करता है और इस कट-ऑफ वर्ष को 2014 तक बढ़ा देता है। हमें सरकार की दलील का कोई मतलब नहीं मिलता है। गोगोई ने कहा, यह कहना काफी होगा कि भाजपा का एकमात्र प्रयास भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) और चुनावी चंदे पर सर्वोच्च न्यायालय के फैसले से जनता का ध्यान भटकाना है। उन्होंने भाजपा पर मणिपुर में दो समुदायों के बीच आक्रोश, नफरत और कलह के बीच बोने का आरोप लगाया और कहा कि सीएए को उससे भी ध्यान भटकाने के लिए लाया गया।  

उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि यह एक दुर्भावनापूर्ण प्रयास है। वे (भाजपा नीत केंद्र सरकार) हकीकत में किसी भी शरणार्थी की मदद नहीं करना चाहते हैं। लेकिन वे असम को केवल भाषा और संस्कृति के आधार पर बांटना चाहते हैं, जो हम होने नहीं देंगे। 

Leave a Reply

Next Post

'लोकतंत्र पर हो रहा हमला, आम चुनाव होंगे निर्णायक'; लोकसभा के रण से पहले डी राजा का बड़ा बयान

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 14 मार्च 2024। लोकसभा चुनाव से पहले तमाम राजनीतिक दलों के बीच बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। इस बीच, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव डी राजा ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला किया है। उन्होंने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव […]

You May Like

शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट....|....त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक....|....सिलेंडर विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत....|....FIFA World Cup: ये पांच नियम बनाएंगे विश्व कप मुकाबलों को सुपरफास्ट, समय की बर्बादी रोकना है लक्ष्य....|....ग्रेटर नोएडा: फ्लैट मालिकन ने मेड को मारा थप्पड़, सोसायटी के बाहर जमा हो गई भीड़; घरेलू सहायिकाओं का हंगामा....|....रूस-अमेरिका फिर आमने-सामने: ट्रंप बोले- भारत ने वर्षों तक हमार फायदा उठाया, पुतिन ने बताया भरोसेमंद साझेदार