अब हर दो घंटे में मिलेगी बायोकेमिस्ट्री जांच रिपोर्ट

Indiareporter Live
शेयर करे

सिम्स प्रबंधन ने मरीजों के हित में लागू की नई व्यवस्था

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बिलासपुर 07 जनवरी 2024। सिम्स अस्पताल बिलासपुर के बायोकेमिस्ट्री विभाग ने ओपीडी रोगियों के हित में दैनिक जांच रिपोर्ट हर दो घंटे में देने की व्यवस्था लागू की गई है। इस उत्कृष्ट इन्फ्रास्ट्रक्चर के माध्यम से ओपीडी में उपचार हेतु आने वाले समस्त मरीजों को उनके द्वारा सैंपल जमा करने के बाद से 2 घंटे के भीतर ही उनकी जांच रिपोर्ट उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे उन्हें त्वरित उपचार मिल सके। बायोकेमिस्ट्री लैब का संचालन चौबीसों घण्टे हो रहा है जिससे कि रोगियों को हर समय जांच की सुविधा उपलब्ध हो सके। आकस्मिक जांच परीक्षणों की सुविधा सदैव उपलब्ध है और जांच हेतु सभी सैंपल एक ही स्थान पर लिए जा रहे हैं, जिससे मरीजों को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होने पाए। बायोकेमिस्ट्री विभाग द्वारा कई सारी ऐसी जांचे भी की जा रही हैं, जो बाहर अत्यंत महंगी है, जैसे कि थाइरोइड जाँच, विटामिन डी एवं बी 12, और विभिन्न फर्टिलिटी पैरामीटर्स की जांच। यह समस्त जांच शासन की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत मुफ्त अथवा अत्यंत ही रियायती दाम पर उपलब्ध हैं। गर्भवती महिलाओं में होने वाली जेस्टेशनल डाईबेटिस की जांच के लिए भी विशेष ओरल ग्लूकोस टॉलरेंस टेस्ट विभाग द्वारा नियमित रूप से किया जा रहा है।

       सिकिल सेल की जांच सुविधा भी विभाग द्वारा शुरू कर दी गई है। इस हेतु रक्त सैंपल भी कलेक्शन सेण्टर में ही लिया जा रहा है। सिम्स के बायोकेमिस्ट्री विभाग ने पिछले वर्ष कुल 6,77,349 रक्त परीक्षण किए गए हैं, जिससे यह स्पष्ट होता है कि इस संस्थान ने रोगियों की सेवा में अपने प्रतिबद्धता को बढ़ावा देने के लिए नई ऊंचाइयों को हासिल किया है। इस प्रकार समस्त पैरामीटर्स को मिला लें तो लगभग 50 तरह की विभिन्न जांचें आम जन के लिए विभाग द्वारा की जा रहीं हैं । बायोकेमिस्ट्री विभाग द्वारा किए जा रहे जांचों की गुणवत्ता को बनाए रखने के लिए क्वालिटी कण्ट्रोल पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है विभाग जहाँ एक ओर आतंरिक गुणवत्ता पर काम कर रहा है वहीं बाह्य गुणवत्ता हेतु क्रिस्चियन मेडिकल कॉलेज वेल्लोर, के नैदानिक बायोकेमिस्ट्री विभाग द्वारा एक्सटर्नल क्वालिटी असश्युरेंस स्कीम (EQAS) में भी प्रतिभागी है। इस तरह विभाग द्वारा दिए जा रहे जांच रिपोर्ट उच्च गुणवत्ता युक्त हैं। इस सारे प्रयास के माध्यम से सिम्स, बिलासपुर ने रोगियों को सुरक्षित, त्वरित, और उच्च गुणवत्ता वाली चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने में महती भूमिका निभा रहा है।

Leave a Reply

Next Post

ईडी की चार्जशीट राजनीतिक षड़यंत्र का हिस्सा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 07 जनवरी 2024। वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अपने सप्लीमेंट्री चार्जशीट में जिस तरह से उनका नाम लिखा है, वह पूरी तरह से राजनीतिक षड्यंत्र का हिस्सा है। उन्होंने कहा है […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं