“अपने पिता की छाया बनूँगा, दुःखयारों के दुख हर लूँगा।” – अमित अजीत जोगी

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बिलासपुर 09-06-2020 ठाकुर देव की दया दृष्टि से, आदिवासी कंवर समाज के संस्कार अनुसार आज हमारे पैतृक निवास जोगीसार में माननीय स्वर्गीय अजीत जोगी जी के दशगात्र और गंगापूजन का कार्यक्रम, समाज के वरिष्ठजनों द्वारा विधि विधान से पूर्ण हुआ। इसके साथ ही आदिवासी कंवर समाज की परंपरा अनुसार ‘पगड़ी रस्म’ का कार्यक्रम हुआ जिसमें समाज के सम्मानित वरिष्ठजनों ने पापा के जाने के बाद मुझे आदिवासी मान का प्रतीक, ‘पागा’ पहनाकर परिवार का मुखिया घोषित किया और आदिवासी समाज के कल्याण के लिए कार्य करने का दायित्व सौंपा।

पापा की पगड़ी को अपने सिर पर धारण करने के क्षण ने मुझे भावविभोर कर दिया। अपनी अश्रुपूरित आँखें बंद कर मैंने पापा का स्मरण किया और उनको नमन करते हुए तथा आदिवासी कंवर समाज के बड़े बुजुर्गों के चरणस्पर्श कर, उनके द्वारा दिए गए सम्मान और जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और प्रतिष्ठा से निभाने का प्रण लिया।

जोगीसार जैसे सुदूर आदिवासी क्षेत्र में अभावों में पलकर, परिस्थितितों से लड़कर माननीय अजीत जोगी जी ने प्रोफ़ेसर, आईपीएस, आईएएस, विधायक, सांसद और एक मुख्यमँत्री के रूप में छत्तीसगढ़ के समस्त अनुसूचित जाति, जनजातियों, गरीब मजदूरों एवं अन्य पिछड़ा वर्ग की सेवा और उन्नति में अपना पूरा जीवन न्यौछावर कर दिया।

मेरे पिता जी के सेवा समर्पित जीवन की यह ज्योति मेरे छत्तीसगढ़ राज्य के प्रत्येक रहवासी के अंदर सदैव प्रज्वलित रहे इसके लिए मैं अमित अजीत जोगी ये प्रण लेता हूँ कि अपने पिता की छाया बनूँगा, सेवा करूँगा और दुःखयारों के दुख हर लूँगा।

Leave a Reply

Next Post

लॉकडाउन में 11 जून को बिक जाएगी देश की कोयला खदानें, पहले दौर में छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, और पश्चिम बंगाल की होगीं कोल ब्लॉकों की नीलामी, इसका हो रहा विरोध

शेयर करे देश में 350 बिलियन टन कोयला का भंडार है इस दृष्टि से भारत विश्व के तीसरे नंबर में है कोयला मंत्रालय ,पर्यावरण और वन मंत्रालय ने कोल ब्लॉकों की नीलामी के लिए बनाया नया नियम देश की जितनी जनसंख्या है इसे देखते हुए विदेश में कोयला निर्यात करना […]

You May Like

कुरुक्षेत्र में धुराला में बिजली के खंभे लगाने का विरोध....|....एमपी में मानसून की विदाई के बाद भी बारिश का दौर....|....सिंदूर खेला के साथ दी इंदौर में मां को विदाई....|.... सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी....|.... नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन....|....रामपुर-नोनबिर्रा मार्ग पर भीषण हादसा....|....राशन लेने निकली 7 साल की मासूम बच्ची रहस्यमय ढंग से लापता....|....पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम साय ने शहीदों को किया नमन....|....BCCI प्रेसिडेंट बोले- रोहित-विराट का चयन उम्र देखकर नहीं....|....बावुमा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रचा कीर्तिमान