‘पापा के लिए रन बनाऊंगा’, पिता को मुखाग्नि देकर कर्तव्यपथ पर लौटे क्रिकेटर रिंकू

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 01 मार्च 2026। पिता को मुखाग्नि देने के बाद रिंकू सिंह अपने कर्तव्य पथ पर लौट गए। शनिवार को वह कोलकाता में टीम से जुड़ गए। पिता के निधन से दुखी रिंकू सिंह ने कहा कि पापा के लिए रन बनाऊंगा। भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खानचंद का शुक्रवार को नोएडा के एक अस्पताल में निधन हो गया था। उन्होंने मां बीना देवी और छोटी बहन नेहा सिंह को संभालते हुए कहा कि हिम्मत बनाए रखें। बड़े भाई सोनू सिंह को जिम्मेदारी सौंपते हुए रिंकू ने कहा कि अब घर की बागडोर उन्हें संभालनी है और मां का विशेष ध्यान रखना है। पारिवारिक कर्तव्यों का निर्वहन करने के बाद रिंकू सिंह शनिवार सुबह 11:30 बजे ओजोन सिटी अलीगढ़ से रवाना हुए और कोलकाता पहुंचकर भारतीय टीम के साथ दोबारा जुड़ गए। विपरीत परिस्थितियों में भी राष्ट्रीय दायित्व को रखने की उनकी भावना की क्रिकेट जगत में सराहना हो रही है।

इधर, ओजोन सिटी में दूसरे दिन रिंकू के परिवार को सांत्वना देने पहुंचने वाले लोगों का तांता लगा रहा। सपा सांसद प्रिया सरोज के पिता तूफानी सरोज, हाथरस सांसद अनूप प्रधान, विधायक अनिल पारासर, विधायक रविंद्र पाल सिंह, एमएलसी ऋषिपाल सिंह, आगरा के सपा नेता रामजी लाल सुमन, सुमित सराफ, संजय माहेश्वरी, विनीत मोटर्स आदि ने परिवार को ढांढस बंधाया।

लीवर कैंसर के स्टेज-4 से थे पीड़ित, दी जा रही थी रिप्लेसमेंट थेरेपी
रिंकू सिंह के पिता खानचंद को मंगलवार को नोएडा के यथार्थ अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया और रिप्लेसमेंट थेरेपी दी जा रही थी। खानचंद लीवर कैंसर के स्टेज-4 से पीड़ित थे। रिंकू के भाई सोनू अस्पताल में मौजूद रहे और पिता की देखरेख करते रहे। पिता की तबीयत बिगड़ने पर मंगलवार को रिंकू भी उनसे मिलने आए थे।

जानकारी के अनुसार, शुरुआत में पिता बेटे के क्रिकेट के खेलने के खिलाफ थे लेकिन एक बार रिंकू को मैच में इनाम के तौर पर बाइक मिली थी। उसके बाद आर्थिक तंगी के बावजूद उन्होंने रिंकू को क्रिकेटर बनने के लिए हर संभव सहयोग किया है। बीते वर्ष रिंकू ने अपने पिता को 3.19 लाख रुपये की कावासाकी निंजा बाइक उपहार में दी थी। 

नहीं रहे रिंकू सिंह के पिता खानचंद
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह के पिता खानचंद का शुक्रवार सुबह निधन हो गया। 60 वर्षीय खानचंद लंबे समय से चौथी स्टेज के लिवर कैंसर से जूझ रहे थे। उन्होंने ग्रेटर नोएडा के एक निजी अस्पताल में सुबह 4:30 बजे अंतिम सांस ली। उनका पार्थिव शरीर एंबुलेंस से सुबह 10 बजे अलीगढ़ में ओजोन सिटी स्थित गोल्डन एस्टेट स्थित उनके आवास पर पहुंचा। रिंकू सिंह के पिता के निधन की सूचना पाकर उनके आवास पर भीड़ लग गई।

Leave a Reply

Next Post

पश्चिम एशिया में तनाव: यूएन महासचिव बोले- अंतरराष्ट्रीय शांति के लिए गंभीर खतरा, बड़ी चेतावनी भी दी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 01 मार्च 2026। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव ने वैश्विक राजनीति को हिला कर रख दिया है। अमेरिका और इस्राइल द्वारा ईरान के सैन्य और नेतृत्व केंद्रों पर हमलों के बाद क्षेत्र में सुरक्षा खतरे बढ़ गए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने […]

You May Like

मणिपुर में उपद्रवियों पर बड़े प्रहार की तैयारी, जवानों को खुली छूट....|....गृह मंत्री अमित शाह लॉन्च करेंगे LPMS, डिजिटल होगा भारत का बॉर्डर मैनेजमेंट सिस्टम....|....टीएमसी नेता जहांगीर खान को STF ने भारत-नेपाल सीमा से दबोचा; जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तारी....|....चुनावी धांधली के दावों पर सबूत मांगने पर भड़के ट्रंप, पत्रकार को बताया 'भ्रष्ट'; बीच में छोड़ा इंटरव्यू....|....हिंदू संघर्ष समिति के 4 पदाधिकारी गिरफ्तार, रिहाई की मांग पर पीड़िता समेत लोगों ने किया चक्का जाम....|....गाजा में इस्राइली हमलों में नौ फलस्तीनियों की मौत; बेन ग्वीर के सोशल मीडिया पोस्ट पर छिड़ा विवाद....|....फिलीपींस में चार की मौत, 200+ घायल; 7.8 तीव्रता के भीषण भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट....|....रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर