पूर्व सेना प्रमुख का दावा- अरुणाचल प्रदेश की जमीन पर चीनी कब्जा नहीं, सेना अग्निवीर योजना से खुश

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 14 अप्रैल 2024। पूर्व सेना प्रमुख जनरल वीके सिंह ने शनिवार को चीन द्वारा अरुणाचल प्रदेश में जमीन पर कब्जा करने के दावों को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि न तो चीन ने भारतीय जमीन पर कब्जा किया है और न ही उसे ऐसा करने दिया गया है। यहां पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने यह भी कहा कि सेना उन रंगरूटों से खुश है जो अग्निपथ योजना के तहत बल में शामिल हुए हैं। सिंह ने आगे कहा, ‘चीन ने न तो कोई कब्जा किया है और न ही उसे कुछ करने देंगे। जो स्थिति 2012 में थी वही स्थिति आज भी है. कोई बदलाव नहीं हुआ है।’ इसलिए अगर कोई आपसे कहे कि जमीन पर कब्जा कर लिया गया है तो यकीन न करें। 

इसके अलावा अग्निवीर योजना पर वीके सिंह ने कहा, ‘अग्निवीर योजना का पहला बैच अब सेना की इकाइयों में पहुंचना शुरू हो गया है। मुझे जो रिपोर्ट मिल रही है, उससे हर कोई संतुष्ट है कि लड़कों को अच्छी तरह से प्रशिक्षित किया गया है।’

पूरी दुनिया की भारत पर है नजर
देश की आर्थिक वृद्धि दर का जिक्र करते हुए सिंह ने कहा, ‘दुनिया का कोई भी देश 6.8 (प्रतिशत) की दर से नहीं बढ़ रहा है। इसलिए पूरी दुनिया की नजरें भारत पर हैं और यह सिर्फ इसलिए संभव हो पाया है क्योंकि केंद्र में एक मजबूत सरकार है।’

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार में बुनियादी ढांचा क्षेत्र में ऐतिहासिक काम हुआ है। देश में स्टार्ट-अप इकोसिस्टम पर उन्होंने कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बड़े पैमाने पर नए स्टार्ट-अप शुरू हुए हैं। 2015 में देश में केवल 415 स्टार्ट-अप थे और आज एक करोड़ टर्नओवर वाले स्टार्ट-अप की संख्या में भारत दुनिया में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है।’

Leave a Reply

Next Post

मणिपुर में सशस्त्र समूहों के बीच गोलीबारी, दो लोगों की मौत

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव इंफाल 14 अप्रैल 2024। मणिपुर के इंफाल पूर्वी जिले में शनिवार को दो सशस्त्र समूहों के बीच हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने यह जानकारी दी. मृतकों की पहचान अब तक नहीं हो पाई है. पुलिस के एक अधिकारी ने […]

You May Like

मनेंद्रगढ़ में दवा दुकानों पर प्रशासन का छापा....|....अवैध शराबकांड में दस से ज्यादा मौतें....|....वाणिज्यिक कर अधिकारी की संपत्ति आय से 2.64 गुना, लोकायुक्त का छापा....|....ननि में खरीदी की अनियमितताओं पर रामेश्वर शर्मा बोले-सरकार ने खुद संज्ञान लिया....|....मालू को मिली नई पहचान: रेशों से बनेगा पर्यावरण अनुकूल कपड़ा....|....कारोबारियों ने फिर लिखी राहुल को चिट्ठी....|....मायावती ने राजनीतिक बयानबाजी पर जताई चिंता....|....मेलानिया ट्रंप की पहल पर ओलेश्की में स्थानीय संघर्षविराम लागू....|....कांग्रेस की रैली से घबराई मोदी सरकार के दबाव में रेलवे ने कांग्रेस को स्पेशल ट्रेन देने से मना किया....|....पटवारियों की हड़ताल से किसान परेशान - कांग्रेस