शासकीय कर्मचारियों को जनवरी माह में ही मिलेगा वार्षिक वेतन वृद्धि तथा एरियर्स का लाभ

indiareporterlive
शेयर करे

भुगतान प्रक्रिया के संबंध में बीते जुलाई माह में जारी कर दिए गए थे दिशा-निर्देश

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 07 जनवरी 2021। छत्तीसगढ़ के शासकीय-अधिकारी एवं कर्मचारियों को नये साल जनवरी माह में ही वार्षिक वेतन वृद्धि तथा एरियर्स का भुगतान किया जाएगा। राज्य शासन के वित्त विभाग द्वारा यह स्पष्ट किया गया है कि राज्य शासन द्वारा शासकीय कर्मचारियों की वार्षिक वेतन वृद्धि नही रोकी गई है, तथा इसका भुगतान जनवरी माह से किया जाना प्रारंभ हो गया है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के अनुमोदन के पश्चात वित्त विभाग द्वारा राज्य शासन के समस्त विभागों को शासकीय-अधिकारी एवं कर्मचारियों को 1 जुलाई 2020 को देय वार्षिक वेतन वृद्धि जुलाई 2020 से ही स्वीकृत करते हुए इसका भुगतान जनवरी 2021 के नियमित वेतन से किए जाने के निर्देश दिए जा चुके हैं। साथ ही 1 जुलाई 2020 से 31 दिसम्बर 2020 तक की देय एरियर्स राशि का भुगतान जनवरी 2021 में किया जाएगा।

इसी प्रकार 1 जनवरी 2021 को देय वार्षिक वेतन वृद्धि जनवरी 2021 में स्वीकृत करते हुए भुगतान जुलाई 2021 के नियमित वेतन से किया जाएगा तथा 1 जनवरी 2021 से 30 जून 2021 तक की देय एरियर्स राशि का भुगतान जुलाई 2021 में किया जाएगा।

गौरतलब है कि इस संबंध में वित्त विभाग द्वारा समस्त विभागों को 1 जुलाई 2020 एवं 1 जनवरी 2021 की वार्षिक वेतन वृद्धि 1 जुलाई 2020 एवं 1 जनवरी 2021 में ही स्वीकृत कर वेतन वृद्धि प्रमाण पत्र जारी करने के निर्देश दिए गए थे। वित्त विभाग द्वारा भुगतान प्रक्रिया के संबंध में 3 जुलाई 2020 को दिशा-निर्देश दिए गए थे। जिसके तहत वित्त विभाग द्वारा केवल देय वार्षिक वेतन वृद्धि को विलंबित रखने को कहा गया था।  

Leave a Reply

Next Post

राजिम सिर्फ एक शहर नहीं, छत्तीसगढ़ की संस्कृति का प्रतीक भी : भूपेश बघेल

शेयर करेराजिम माता शोध संस्थान के लिए 05 एकड़ जमीन देने की घोषणा राजिम में निर्माणाधीन धर्मशाला को 50 लाख रुपए फिंगेश्वर का नया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजिम महतारी के नाम पर नये मेला-स्थल के लिए 54 एकड़ जमीन चिन्हित, सुविधा विकसित करने नहीं होगी धन की कमी इंडिया रिपोर्टर […]

You May Like

अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल....|....टोलकर्मी से मारपीट पर भाजपा सरकार मौन क्यों? मंत्री के समर्थक, पीए और सुरक्षाकर्मियों पर हो कड़ी कार्रवाई....|....फर्जी नियुक्ति और फर्जी ट्रांसफर का गिरोह बेखौफ काम कर रहा है - कांग्रेस....|....भारत बनेगा सुरक्षा तकनीक का वैश्विक केंद्र, FSIE 2026 में पंकज भोयर का आह्वान....|....‘कजिन ईशा’ में विक्रांत राय और सुरभि तलोदिया का एवरग्रीन रोमांस....|....‘लव एंड वॉर’ में होगा रणबीर-आलिया-विक्की का ग्रैंड सिनेमाई संगम....|....इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज....|....भोपाल के करोंद में रविवार को मटकी फोड़ का महासंग्राम....|....सीएम बोले-सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से रखेंगे पक्ष, बेहतर समाधान निकालेंगे