कोरबा में नकली सोना देकर बैंक से की 14.39 लाख रुपये की ठगी, 3 आरोपी गिरफ्तार

indiareporterlive
शेयर करे
इंडिया रिपोर्टर लाइव

कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबामें नकली सोना देकर बैंक से ठगी करने का मामला सामने आया है. बैंक से आरोपियों ने 14 लाख 39 हजार रुपये की ठगी की है. आरोपियों ने नकली सोना देकर बैंक से लोन लिया था. मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. इसमें नकली आभूषण को असली प्रमाणित करने वाला सराफा व्यवसायी शामिल है. इंडियन ओवरसीज बैंक की शिकायत पर रामपुर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक कोरबा के शिवाजी नगर काॅलोनी निवासी अनूप मजूमदार निहारिका के पास स्थित महामाया ज्वेलर्स का संचालक है. उसने श्यामलेंदू व पोड़ीबहार के श्यामल दास और सुलता दास के साथ मिलकर इंडियन ओवरसीज बैंक में नकली सोना देकर 1.43 लाख का लोन लिया. करीब एक साल पहले बैंक ने सोने का सत्यापन कराया तो वो नकली निकला. इसके बाद ठगी का मामला रामपुर पुलिस चौकी में दर्ज कराया गया.

आरोपियों को जेल

रामपुर पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मामले में धोखाधड़ी का केस दर्ज करके अनूप मजूमदार को श्यामल दास और सुलता दास को गिरफ्तार किया गया. उन्हें बीते सोमवार की शाम जेल दाखिल कराया गया. रामपुर चौकी प्रभारी राजेश चंद्रवंशी ने बताया कि आरोपी श्यामलेंदू ने श्यामल दास व सुलता दास के इंडियन ओवरसीज बैंक से गोल्ड लोन लेते समय सोने के जेवरात का मूल्यांकन महामाया ज्वेलर्स के संचालक अनूप मजूमदार ने किया था.

आरोपियों ने 24 जुलाई 2017 से लेकर 19 सितंबर 2017 तक अलग-अलग तिथि में गोल्ड लोन लिया. लोन में मिली रकम में लगभग 10 लाख अनूप के खाता में ट्रांसफर और जमा किया गया था. करीब सवा साल बाद जब 1 दिसंबर 2018 को बैंक ने गोल्ड लोन के जेवरात का सत्यापन कराया तो आरोपियों द्वारा जमा किया गया सोना (जेवरात) नकली होना पाया गया. इसके बाद शिकायत की गई.

Leave a Reply

Next Post

नगरीय निकाय चुनाव : छत्तीसगढ़ बीजेपी के कुछ नेताओं पर लग सकता है ग्रहण

शेयर करे छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव में बीजेपी में इस बार वरिष्ठ पार्षदों की दावेदारी पर ग्रहण लग सकता है. सगंठन इस बार 65 प्रतिशत युवाओं और नए चेहरों को टिकिट देने का फैसला कर चुका है. खुद बीजेपी के दिग्गज मानते हैं इससे पार्टी को फाय़दा होगा. इसके तहत […]

You May Like

वाटर कैनन भी हम पर, आंसू गैस भी हम पर, पत्थर और डंडे से प्रहार भी हम पर और एफआईआर भी हम पर, शर्म करो सरकार - दीपक बैज....|....हिंदी विश्वविद्यालय में लोकमान्य तिलक एवं चंद्रशेखर आज़ाद को किया अभिवादन....|....TPS Music पर रोमांस की नई बहार, तिवारी सरकार के गीतों की होगी लगातार बारिश....|....कारोबारियों के नाम कैशफ्री का फेस्टिव गिफ्ट....|....सही त्वचा विशेषज्ञ तक पहुंच अब होगी आसान, लॉन्च हुआ XELIX प्लेटफॉर्म....|....एसईसीएल में कोयला डिस्पैच व्यवस्था को अधिक पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने की दिशा में सतर्कता विभाग की महत्वपूर्ण पहल....|....अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी