नगरीय निकाय चुनाव : छत्तीसगढ़ बीजेपी के कुछ नेताओं पर लग सकता है ग्रहण

indiareporterlive
शेयर करे

छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव में बीजेपी में इस बार वरिष्ठ पार्षदों की दावेदारी पर ग्रहण लग सकता है. सगंठन इस बार 65 प्रतिशत युवाओं और नए चेहरों को टिकिट देने का फैसला कर चुका है. खुद बीजेपी के दिग्गज मानते हैं इससे पार्टी को फाय़दा होगा. इसके तहत ही बीजेपी ने ये रणनीति तैयार की है. नए और युवा चेहरों को चुनावी मैदान में उतारा जाएगा. रायपुर नगर निगम के लिए भी प्रत्याशियों की सूची जल्द ही जारी भी की जा सकती है.

रायपुर. छत्तीसगढ़ बीजेपी ने लगातार जमीनी रिपोर्ट में पाया कि कई पुराने चेहरे जहां फील्ड में सक्रिय नहीं हैं तो कुछ का परिसीमन ने खेल बिगाड़ा है. ऐसे में सगंठन इस बार 65 प्रतिशत युवाओं और नए चेहरों को टिकिट देने का फैसला किया जा चुका है. बीजेपी के प्रवक्ता सच्चिदानंद उपासने का कहना है कि पार्टी ने काफी मंथन के बाद इस तरह की रणनीति तैयार की है. निश्चित ही इसका लाभ नगरीय निकाय चुनाव में मिलेगा. चुनाव को लेकर पार्टी की स्थिति स्पष्ट है.

युवाओं को मौका मिलना चाहिए
छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रवक्ता विकास तिवारी का कहना है कि कोई भी पार्टी हो उसमें युवाओं को मौका देना चाहिए. कांग्रेस पार्टी ने विधानसभा चुनाव में युवा और नए चेहरों को काफी मौका दिया था. निकाय चुनाव में भी यही उम्मीद है. हालांकि वे बीजेपी पर तंज भी कसते हैं कि बीजेपी में युवाओं से केवल दरी उठाने का काम कराया जाता है. राजनीतिक विश्लेषक बाबूलाल शर्मा का कहना है कि निकाय चुनाव लर्निंग प्लेटफॉर्म होता है. इसलिए नए और ऊर्जावान चेहरों को जरूर मौका देना चाहिए. इसका फायदा भी पार्टियों को होता है. विधानसभा और लोकसभा चुनाव इसका उदाहरण है. हालांकि लंबे समय से गुटबाजी से जूझ रही बीजेपी के लिए युवा प्रत्याशी कितनी संजीवनी साबित होते हैं यह देखने वाली बात होगी.

Leave a Reply

Next Post

सेंट्रल जेल में दो गैंग के गुर्गों के बीच खूनी संघर्ष, युवक की हालत गंभीर

शेयर करेरायपुर : राजधानी रायपुर स्थित सेंटर जेल में गैंगवार हुआ है. ये घटना मंगलवार सुबह की बताई जा रही है. मिली जानकारी के मुताबिक पुरानी रंजिश के चलते जेल में बंद रक्सेल गैंग और रफीक गैंग के गुर्गों के बीच ये खूनी संघर्ष हुआ है. बताया जा रहा है […]

You May Like

पहले काम का अधिकार छीना, अब निवाला भी छीन रही है मोदी सरकार: खरगे....|....'राम मंदिर में चंदा चोरी के बाद अब चढ़ावे में हेराफेरी': AAP और सपा के आरोपों पर ब्रजेश पाठक का तीखा पलटवार....|....मातम में बदलीं सगाई की खुशियां: 3 वाहनों की भीषण भिड़ंत में 6 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला महाराष्ट्र....|....शिवपाल यादव का बड़ा दावा: केशव मौर्य और राजभर को घेरा, बोले— '2027 में खुद विधानसभा नहीं पहुंच पाएंगे'....|....चेन्नई हत्याकांड: पति को मारकर शव के किए टुकड़े, सूटकेस में धड़ भर रेलवे स्टेशन पर फेंका; पत्नी-दोस्त गिरफ्तार....|....मणिपुर के कांगपोकपी में सुरक्षा स्वयंसेवक की गोली मारकर हत्या, नगा समुदाय में घटना को लेकर गुस्सा....|....राज्यसभा उपचुनाव: 'सभी को संतुष्ट नहीं किया जा सकता, सम्मान हमेशा रहेगा'; भुजबल की नाराजगी पर NCP का जवाब....|....‘अमित शाह के बुलावे पर नैतिकता खत्म हो जाती है’ सागरिका घोष पाला बदलने वाले बागी नेताओं पर बरसीं....|....'पहली नजर का प्यार बकवास है'; कंगना रनौत ने आधुनिक रिश्तों पर की बात; कहा- 'इंस्टाग्राम रील से तुलना न करें'....|....स्कूल, कॉलेजों में शुल्क वृद्धि तत्काल वापस ले सरकार - कांग्रेस