डिप्टी सीमए केशव प्रसाद मौर्य बोले- अखिलेश के मन में भरा है ‘जहर’, मेरी हत्या करा सकते हैं

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बरेली 23 मार्च 2023। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव के मन में उनके प्रति ‘जहर’ भरा है और वह उनकी ‘हत्या’ भी करा सकते हैं। मौर्य ने बृहस्पतिवार को अपने आवास पर संवाददाताओं से बातचीत में एक सवाल पर कहा, ”मैं यह मानता हूं कि उनके मन के अंदर मेरे प्रति बहुत जहर भरा हुआ है। मैं कभी भी अखिलेश यादव जी को अखिलेश यादव, पूर्व मुख्यमंत्री, नेता प्रतिपक्ष के अलावा उनके प्रति कोई और शब्द प्रयोग नहीं करता लेकिन उनकी जो भावना है, पता नहीं किनसे-किनसे मिली भगत करके उनका बस चले तो मेरी हत्या करवा दें।

उनसे पूछा गया था कि अखिलेश यादव कहते हैं कि केशव प्रसाद मौर्य तो शूद्र हैं, और वह उनके बारे में कुछ भी नहीं कहना चाहते। मौर्य ने यादव को उनकी पार्टी पर ध्यान देने की सलाह देते हुए कहा, ”समाजवादी पार्टी का 2024 के लोकसभा चुनाव में सफाया तो हो ही जाएगा लेकिन पार्टी के काम में ध्यान दें और इस प्रकार की बयानबाजी करके उन्हें अब कुछ भी हासिल नहीं होने वाला है। उनके नेतृत्व में 2022 के विधानसभा चुनाव में सपा ने 100 से अधिक सीटें जीतीं थीं, जो उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था, लेकिन अब उनके पतन का समय आ गया है।

इस सवाल पर कि अखिलेश यादव का दावा है कि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उन्हें जेल भेजना चाहती है, उप मुख्यमंत्री ने कहा, ”जो लोग भी गलत करते हैं उन्हें जेल जाना पड़ता है। उनके बारे में अभी तक तो ऐसा कुछ मेरी जानकारी में नहीं है। वह ऐसे बयान देकर सहानुभूति बटोरने के बजाय अपनी पार्टी पर ध्यान दें।

Leave a Reply

Next Post

भारत-जापान कानून शासन आधारित अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था की मजबूती के लिए प्रतिबद्ध

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 23 मार्च 2023। भारत और जापान ने कानून शासन आधारित अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था को कायम रखने व इसकी मजबूती के लिए प्रतिबद्धता जताई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके जापानी समकक्ष फुमियो किशिदा ने पुष्टि की है कि भारत और जापान कानून के शासन […]

You May Like

फिलीपींस में समंदर के बीच नाव बनी आग का गोला....|....खाली सरकारी इमारतों में बनेंगे छात्रावास....|....जहरीली शराब कांड के बाद बड़ा एक्शन....|....एमपी में यात्री परिवहन का नया विजन....|....हादसे के बाद बिस्तर पर जिंदगी, सीएम ने फोन पर जाना पीड़ित का हाल....|....विरोध के बीच टली एसईसीएल जनसुनवाई फिर 25 सितंबर को....|....छत्तीसगढ़ को मिली 10,783 करोड़ रुपये की तीन मल्टीट्रैकिंग रेल परियोजनाओं की मंजूरी....|....चैंपियंस लीग: विश्वकप के हीरो ने लगाई हैट्रिक, पीएसजी जीती....|....सांसद निधि के उपयोग में भाजपा सांसद फिसड्डी, जनता के विकास का पैसा पड़ा है अटका: कांग्रेस....|....एआई मिशन के नाम पर युवाओं को सपना नहीं, रोजगार का ठोस रोडमैप चाहिए - कांग्रेस