‘शिंदे युग समाप्त, अब वे कभी भी सीएम नहीं बनेंगे, फडणवीस के मुख्यमंत्री बनने पर संजय राउत का कटाक्ष

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 05 दिसंबर 2024। महाराष्ट्र में नए मुख्यमंत्री को लेकर जारी सस्पेंस से पर्दा उठ चुका है। भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस राज्य के अगले मुख्यमंत्री होंगे। महायुति गठबंधन (भाजपा, शिवसेना, राकांपा) द्वारा फडणवीस को सीएम चुने जाने पर शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि शिंदे युग समाप्त हो गया। वह अब कभी भी सीएम नहीं बनेंगे। संजय राउत ने यह बयान देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री बनाने की घोषणा और निवर्तमान सीएम एकनाथ शिंदे को उपमुख्यमंत्री पद की पेशकश के बाद दी। शिवसेना (यूबीटी) नेता ने दावा किया कि भाजपा ने शिंदे का इस्तेमाल किया और अब उन्हें किनारे कर दिया गया। संजय राउत ने स्पष्ट बहुमत होने के बावजूद महाराष्ट्र के सीएम का खुलासा करने में देरी पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि महायुति कुछ गड़बड़ है।

संजय राउत ने दी प्रतिक्रिया

शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने कहा, “आज देवेंद्र फडणवीस राज्य के मुख्यमंत्री बनेंगे। उनके पास बहुमत होने के बावजूद वे पिछले 15 दिनों से सरकार नहीं बना पा रहे थे। इसका यह मतलब है कि उनकी पार्टी या महायुति में कुछ गड़बड़ है। यह दिक्कत कल से दिखना शुरू हो जाएगा।” बता दें कि देवेंद्र फडणवीस आज मुंबई के आजाद मैदान में शपथ ग्रहण करेंगे। उनके साथ एकनाथ शिंदे और अजित पवार भी महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम पद की शपथ लेंगे। इस शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री बनाने का फैसला कई दिनों की अटकलों के बाद लिया गया। दरअसल, एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री बने रहना चाहते थे, लेकिन भाजपा ने झुकने से इनकार कर दिया था। ऐसे में शिंदे ने कहा कि वह पीएम मोदी के चयन का समर्थन करेंगे।

महाराष्ट्र में महायुति की जीत

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में शिवसेना (यूबीटी) का प्रदर्शन अच्छा नहीं था। पार्टी 36 सीटों पर चुनाव लड़ी, लेकिन उन्हें केवल 10 पर ही जीत मिली। भाजपा 132 से ज्यादा सीटें जीती। वहीं अगर भाजपा नीत महायुति के घटक दलों की बात करें तो एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने 57 और अजित पवार की राकांपा 41 सीटें जीतने में कामयाब रही। महाविकास आघाड़ी (कांग्रेस, शिवसेना-यूबीटी, राकांपा-एसपी) ने सिर्फ 46 सीटें जीतीं।

Leave a Reply

Next Post

अरब सागर में डूब रहे जहाज के चालक दल को भारतीय तटरक्षक बल ने बचाया, पाकिस्तान संग चलाया बचाव अभियान

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव पोरबंदर 05 दिसंबर 2024। भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) ने  गुजरात के पोरबंदर से ईरान के बंदर अब्बास बंदरगाह जाने के दौरान उत्तरी अरब सागर में डूबने वाले एक व्यापारिक जहाज के चालक दल के 12 सदस्यों को बचाया। एमएसवी अल पिरानपीर जहाज बुधवार को भारतीय […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 जुलाई से खुलेगा इंडो एमआईएम का ₹3812 करोड़ का आईपीओ