संविधान में प्रदत्त नागरिकों के अधिकारों पर हमला हो रहा है : शरद पवार

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 13 फरवरी 2024। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-शरदचंद्र पवार के प्रमुख शरद पवार ने सोमवार को कहा कि संविधान प्रदत्त नागरिकों के अधिकारों पर हमला हो रहा है और इससे देश के लोकतांत्रिक ताने-बाने को काफी खतरा है। ठाणे जिले के उल्हासनगर में ‘एल्गार परिषद’ की सभा को संबोधित करते हुए पवार ने कहा कि संसद में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की टिप्पणियां स्तरहीन थीं। उन्होंने देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और संविधान के प्रमुख वास्तुकार बाबासाहेब आंबेडकर को निशाना बनाए जाने की आलोचना की। उन्होंने कहा,‘‘दो दिन पहले संसद में हमने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का भाषण सुना। पूरे भाषण में उन्होंने पंडित जवाहरलाल नेहरू की आलोचना की और उन पर हमला किया, जिन्होंने आजादी से पहले छह से सात साल जेल में बिताए थे…। आजादी के बाद उन्होंने डॉ. आंबेडकर को साथ लेकर एक लोकतांत्रिक देश का निर्माण किया। यह हमला उस व्यक्ति की नीतियों और निर्णयों पर किया गया था।”

पवार ने कहा कि इस तरह के हमले केवल व्यक्तियों को निशाना नहीं बनाते, बल्कि इन महान व्यक्तियों द्वारा निर्धारित मूलभूत मूल्यों और सिद्धांतों को व्यापक रूप से निशाना बनाते हैं। उन्होंने कहा, ” इस हमले का मकसद बाबासाहेब आंबेडकर के दिए संविधान को कमजोर करना है और फिलहाल मोदी और उनके सहयोगियों यह काम कर रहे हैं।

Leave a Reply

Next Post

संघ प्रमुख भागवत बोले- दुनिया को जीतना नहीं, जोड़ना है भारतीय दर्शन

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 13 फरवरी 2024। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि सबको साथ ले कर चलने की भारत की परंपरा और दर्शन दुनिया को जीतना नहीं जोड़ना सिखाती है। हमारी सामूहिक शक्ति दुनिया जीतने के लिए नहीं बल्कि उसे शांति की […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं