रुटीन में करें ये पांच एक्सरसाइज: आंखों की रोशनी होगी तेज नहीं पड़ेगी चश्मे की जरुरत

Indiareporter Live
शेयर करे

बिलासपुर 25 अक्टूबर 2023। आंखे शरीर का महत्वपूर्ण अंग मानी जाती हैं लेकिन आज के समय में ज्यादातर मोबाइल, लैपटॉप, स्क्रीन पर समय बिताने के कारण इन्हीं पर सबसे ज्यादा असर पड़ता है। गलत खान-पान, खराब लाइफस्टाइल, पोषक तत्वों की कमी, स्ट्रेस का असर आंखों पर भी पड़ता है। ऐसे में आंखों की रोशनी तेज करने और इन्हें स्वस्थ रखने के लिए आपको कुछ एक्सरसाइज बताते हैं। रुटीन में इनका अभ्यास करने से आंखे स्वस्थ होने लगेगी। 

ब्लिंकिंग

स्क्रीन और डिजिटल उपकरणों पर लगातार आंखें जड़ाए रखने से पलक झपकने की गति धीमी हो जाती है जिससे आंखों में सूखेपन की समस्या पैदा होने लगती है। इस समस्या से राहत पाने के लिए आप ब्लिंकिंग एक्सरसाइज का सहारा ले सकते हैं। आंखों को बंद 2-3 सैकेंड तक बंद करके रखें। फिर धीरे-धीरे खोलें 4-5 बार यह एक्सरसाइज करने से आंखों में नमी बनी रहेगी।

आई रॉल 

यदि आप आंखों की थकान से परेशान हो चुके हैं तो आई रॉल व्यायाम का सहारा जरुर लें। इसे करने के लिए आंखों को पहले एक दिशा में घुमाएं फिर इसे आराम दें। कुछ देर बाद आंखों को दूसरी दिशा में घुमाएं। नियमित इस एक्सरसाइझ को करने से आपको नींद भी अच्छी आने में मदद मिलेगी।   

पामिंग 

इस एक्सरसाइज को करने से सिर्फ आंखो को ही नहीं बल्कि तनाव और थकान भी कम होता है। इस एक्सरसाइज को करने से मांसपेशियों को भी आराम मिलता है। इसको करने के लिए हथेलियों को आपस में रगड़ें इसके बाद अपनी आंखें बदं करके हथेलियों को गाल पर रखें। फिर हाथों को अपनी आंखों पर रखें और 3-5 मिनट की गहरी सांस लें। नियमित इस एक्सरसाइज से आंखों को आराम भी मिलेगा और यह स्वस्थ भी रहेगी। 

20-20-20 रुल

डिजिटल डिवाइस से पैदा हुए तनाव को कम करने के लिए आओप 20-20-20 रुल एक्सरसाइज का सहारा ले सकते हैं। इसको करने से आंखों की थकान कम होने के साथ-साथ रोशनी भी बढ़ेगी। 20-20-20 एक्सरसाइज को करने के लिए 20 सैकेंड तक लगभग 20 फूट दूर किसी चीज को देखें। इस एक्सरसाइज के अभ्यास से आपको स्क्रीन से आराम मिलेगा। 

पेंसिल पुश अप्स 

आंखों को हेल्दी रखने के लिए आप पेंसिल पुश अप्स वाली एक्सरसाइज कर सकते हैं। इससे आंखों की मांसपेशियां मजबूत बनती हैं। इस एक्सरसाइज को करने से पेन या पेंसिल को एक हाथ की दूरी पर रखकर अपनी आंखों के सामने पकड़ें और उसकी टिप पर फोकस  करें। धीरे-धीरे इस पेंसिल को अपनी आंखों की ओर लेकर आएं। जब तक टिप आपके एक आंख से न दिखे उसे देखते रहें। जैसे टिप दो भागों में बंटी हुई दिखे तो फिर इसे दूर ले जाएं इसी क्रम को फिर से दोहराएं। एक बार में 10-15 बार यही क्रम दोहराएं। आंखों की रोशनी तेज होगी। 

Leave a Reply

Next Post

सचेत-परंपरा के नए गीत मेरी होजा ने रचा जादू 

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव/ अनिल बेदाग मुंबई 25 अक्टूबर 2023। गायक-संगीतकार जोड़ी सचेत-परंपरा अपने उत्साही प्रशंसकों के लिए भूषण कुमार द्वारा निर्मित प्यार का एक और राग ‘मेरी होजा’ लेकर आ रहे है। इस जोड़ी ने हाल ही में गाने का टीज़र जारी किया है, जिससे प्रशंसकों को उनके […]

You May Like

बहराइच में भीषण हादसा: बस ने ऑटो में मारी टक्कर, एक ही परिवार के छह लोगों की मौत... आठ की हालत नाजुक....|....नासा के अधिकारी-कर्मचारियों को भी नहीं बख्श रहे ट्रंप, अब भारतीय मूल की डीईआई प्रमुख को किया बर्खास्त....|....धोनी बने सबसे उम्रदराज प्लेयर ऑफ द मैच, बतौर फील्डर बल्लेबाजों को आउट करने के मामले में भी रचा इतिहास....|....अंबेडकर जयंती के जुलूस के दौरान डीजे की आवाज को लेकर विवाद, गोलीबारी में एक की मौत....|....बिहार में भीषण सड़क हादसा, JDU नेता समेत 2 लोगों की मौत, कार के उड़े परखच्चे....|....दिल्ली की हवा पर गडकरी जताई चिंता, कहा- दिल्ली में तीन दिन रहने से इन्फेक्शन हो सकता है.......|....अमेरिका में पहली बार ‘हिंदूफोबिया’ पर कसा शिकंजा, घृणा अपराधों की सूची में किया गया शामिल....|....पाकिस्तानी नौका का पीछा करके पकड़ी 1800 करोड़ का ड्रग, तटरक्षक बल और गुजरात एटीएस को मिली कामयाबी....|....चीनी चिकित्सा उपकरणों का आयात 33% बढ़ा, AIMED ने केंद्र से की सुरक्षा शुल्क लगाने की अपील....|....रॉबर्ट वाड्रा की ईडी सामने पेशी, जमीन सौदे मामले में ईडी ने दूसरी बार भेजा था समन