इंसानियत शर्मसार! 100 नेपाली नागरिकों की निकाली किडनी, दिल्ली में बड़े रैकेट का भंडाफोड़, मचा हड़कंप

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 01 सितंबर 2025। नेपाल में पुलिस ने एक बड़े और खतरनाक अवैध किडनी रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में पुलिस ने रैकेट के सरगना श्याम कृष्ण भंडारी समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। यह रैकेट पिछले पांच सालों से चल रहा था और इसने 100 से ज्यादा नेपालियों को धोखा दिया है।

कैसे हुआ रैकेट का खुलासा?

नेपाल पुलिस के मानव तस्करी निरोधक ब्यूरो ने इस मामले की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि इस रैकेट का सरगना 38 वर्षीय श्याम कृष्ण भंडारी था जिसे शनिवार को उसके साथी के साथ गिरफ्तार किया गया। इससे पहले तीन अन्य लोगों को भी पकड़ा जा चुका था। इन सभी की गिरफ्तारी काठमांडू और दिल्ली के बीच चलने वाले इस रैकेट की जांच के दौरान हुई।पुलिस के मुताबिक भंडारी और उसका साथी नेपाल के अलग-अलग ग्रामीण इलाकों से भोले-भाले लोगों को बहकाकर दिल्ली भेजते थे। वहां निजी क्लीनिकों में इन लोगों की किडनी निकाल ली जाती थी।

भारतीय आधार कार्ड का इस्तेमाल

पुलिस की पूछताछ में यह भी सामने आया है कि भंडारी किडनी बेचने के बदले नेपाली नागरिकों को 6 लाख नेपाली रुपये देने का वादा करता था। इतना ही नहीं वह भारत में इस रैकेट को चलाने के लिए भारतीय आधार कार्ड का भी इस्तेमाल कर रहा था। इस जघन्य अपराध में शामिल लोगों के खिलाफ मानव तस्करी विरोधी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस कानून के तहत अधिकतम 10 साल की जेल और भारी जुर्माने का प्रावधान है।

Leave a Reply

Next Post

गणेश विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, चार लोगों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव पश्चिम गोदावरी 01 सितंबर 2025। आंध्र प्रदेश के पश्चिम गोदावरी जिले के नरसापुरम मंडल में रविवार को गणेश शोभयात्रा के दौरान एक ट्रैक्टर-ट्रॉली के पलटने से एक नाबालिग समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी […]

You May Like

टोलकर्मी से मारपीट पर भाजपा सरकार मौन क्यों? मंत्री के समर्थक, पीए और सुरक्षाकर्मियों पर हो कड़ी कार्रवाई....|....फर्जी नियुक्ति और फर्जी ट्रांसफर का गिरोह बेखौफ काम कर रहा है - कांग्रेस....|....भारत बनेगा सुरक्षा तकनीक का वैश्विक केंद्र, FSIE 2026 में पंकज भोयर का आह्वान....|....‘कजिन ईशा’ में विक्रांत राय और सुरभि तलोदिया का एवरग्रीन रोमांस....|....‘लव एंड वॉर’ में होगा रणबीर-आलिया-विक्की का ग्रैंड सिनेमाई संगम....|....इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज....|....भोपाल के करोंद में रविवार को मटकी फोड़ का महासंग्राम....|....सीएम बोले-सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से रखेंगे पक्ष, बेहतर समाधान निकालेंगे....|....बाईपास की मांग को लेकर पदयात्रा का ऐलान पड़ा भारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे को नोटिस....|....मृत भालू के नाखून काटकर ले गए थे आरोपी, वन विभाग ने दो को दबोचा