भारतवंशी विवेक रामास्वामी ने किया अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के लिए उम्मीदवारी का एलान

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 22 फरवरी 2023। भारतीय मूल के विवेक रामास्वामी ने साल 2024 में अमेरिका के राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ने के लिए अपनी उम्मीदवारी का एलान कर दिया है। इसी के साथ अब तक भारतीय मूल के दो लोग अमेरिकी राष्ट्रपति के लिए नामांकन की रेस में शामिल हो चुके हैं। गौरतलब है कि भारतीय मूल की ही निक्की हेली भी 2024 में राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ने का एलान कर चुकी हैं। उन्होंने अपना अभियान भी शुरू कर दिया है।

विवेक रामास्वामी एक करोड़पति बिजनेसमैन हैं और अमेरिका के राज्य आइओवा में वह अपनी उम्मीदवारी के प्रचार को लेकर कई कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं। रामास्वामी का कहना है कि वह विचार आधारित कैंपेन शुरू करने पर फोकस कर रहे हैं। बता दें कि विवेक रामास्वामी के पिता एक जनरल इलेक्ट्रिक इंजीनियर थे और भारत के केरल से अमेरिका में बस गए थे। रामास्वामी की मां एक मनोचिकित्सक थी। रामास्वामी की जन्म अमेरिका सिनसिनाटी में हुआ। हावर्ड और येले यूनिवर्सिटी से पढ़े विवेक रामास्वामी की संपत्ति 500 मिलियन डॉलर के करीब है। विवेक रामास्वामी एक बायोटेक कंपनी के मालिक हैं।

निक्की हेली भी कर चुकी हैं चुनाव लड़ने का एलान
इससे पहले अमेरिका में साउथ कैरोलिना की पूर्व गवर्नर निक्की हेली भी अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में उतरने का एलान कर चुकी हैं। निक्की हेली रिपब्लिकन पार्टी से अपनी दावेदारी पेश करेंगी। उल्लेखनीय है कि रिपब्लिकन पार्टी से पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी चुनाव मैदान में उतरने का एलान कर चुके हैं।  भारतीय मूल की कमला हैरिस वर्तमान में अमेरिका की उपराष्ट्रपति हैं। दुनिया के कई देशों में भारतीय मूल के लोगों का दबदबा बढ़ रहा है। ब्रिटेन में भी भारतीय मूल के ऋषि सुनक प्रधानमंत्री पद की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।  

Leave a Reply

Next Post

जल्द भारत आ सकते हैं इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतान्याहू , इस अहम समझौते को फाइनल करने पर रहेगी नजर

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 22 फरवरी 2023। इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतान्याहू जल्द ही भारत के दौरे पर आ सकते हैं। भारत में इस्राइल के राजदूत नेओर गिलन ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जल्द ही इस्राइल के विदेश मंत्री भारत दौरे पर आने वाले हैं। […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल