ट्रंप का दावा: एक दिन में खत्म करवा सकता हूं यूक्रेन युद्ध , रूस ने कहा-” ये नामुमकिन “

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

वांशिगटन 02 जुलाई 2024। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बार-बार कहा है कि अगर वह दोबारा राष्ट्रपति चुने जाते हैं तो एक दिन में रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध का समाधान निकाल सकते हैं। बहरहाल, संयुक्त राष्ट्र में रूस के राजदूत का कहना है कि ये नामुमकिन, ट्रंप ऐसा नहीं कर सकते। रिपब्लिकन पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद के संभावित उम्मीदवार के दावे के बारे में पूछे जाने पर रूसी राजदूत वैसिली नेबेंजिया ने सोमवार को पत्रकारों से कहा, ‘‘यूक्रेन का संकट एक दिन में हल नहीं किया जा सकता है। ट्रंप ने मई 2023 में सीएनएन टाउन हॉल में कहा था, ‘‘रूसी और यूक्रेनी नागरिक मर रहे हैं। मैं उन्हें मरने से रोकना चाहता हूं और मैं 24 घंटे में यह कर सकता हूं।” उन्होंने कहा कि उनके यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात करने के बाद यह होगा। वह अपने प्रचार अभियान में बार-बार यह दावा करते रहे हैं। ट्रंप ने पिछले सप्ताह भी राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ बहस के दौरान दावा किया, ‘‘अगर हमारे पास ऐसा राष्ट्रपति होता जिसका पुतिन सम्मान करते हैं…. तो वह कभी यूक्रेन पर हमला नहीं करते।

वहीं, नेबेंजिया ने कहा कि यह युद्ध अप्रैल 2022 में खत्म हो सकता था जब इस्तांबुल में रूस और यूक्रेन एक समझौते के ‘‘बेहद करीब” पहुंच गए थे। उन्होंने यूक्रेन के पश्चिमी देशों के समर्थकों पर अप्रैल 2022 में होने वाले शांति समझौते को अवरुद्ध करने का दोष मढ़ा। रूसी राजदूत ने कहा कि अब जेलेंस्की ‘‘अपने ऐसे तथाकथित शांति समझौते पर बात कर रहे है जो जाहिर तौर पर कोई शांति समझौता नहीं बल्कि एक मजाक है।” ट्रंप के प्रचार अभियान दल ने नेबेंजिया की टिप्पणियों पर अभी कोई जवाब नहीं दिया है। 

Leave a Reply

Next Post

बॉलीवुड सिंगर मंगेश सी. वडागले दुबई में "दादा साहेब फाल्के आइकॉन अवार्ड फिल्म्स इंटरनेशनल 2024" से सम्मानित

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव /(अनिल बेदाग) मुंबई 03 जुलाई 2024। बॉलीवुड सिंगर मंगेश सी. वडागले को दुबई में आयोजित दादा साहेब फाल्के आइकॉन अवार्ड फिल्म्स इंटरनेशनल 2024 से सम्मानित किया गया। उन्हें यह पुरस्कार दुबई के प्रिंस ईसा बिन अब्दुल्लाह, ऎक्ट्रेस मीनाक्षी शेषाद्रि और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तिरथ […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक