परिवारवादी दल लोकतंत्र के सबसे बड़े दुश्मन, पीएम का हैदराबाद में टीआरएस पर सीधा निशाना

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

हैदराबाद 26 मई 2022। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में आयोजित रैली में परिवारवाद पर फिर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 21 वीं सदी में परिवारवाद को खत्म करना हमारा संकल्प है।  पीएम ने कहा कि परिवारवादी दल एक राजनीतिक समस्या ही नहीं बल्कि लोकतंत्र और देश के युवाओं के सबसे बड़े दुश्मन हैं। 

आज के इस युग में भी जो लोग अंधविश्वास के गुलाम बने हुए हैं, वो अपने अंधविश्वास में किसी का भी नुकसान कर सकते हैं। ये अंधविश्वासी लोग तेलंगाना के सामर्थ्य के साथ कभी न्याय नहीं कर सकते। पीएम ने कहा, ‘मैं तेलंगाना की इस धरती से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्रीमान योगी आदित्यनाथ जी को भी बधाई देता हूं। उनको किसी ने कहा कि फलां जगह पर नहीं जाना चाहिए, लेकिन योगी जी ने कहा कि मैं विज्ञान पर विश्वास करता हूं और वो चले गए। आज वो दोबारा मुख्यमंत्री बने हैं। अंधविश्वास को बढ़ावा देने वाले लोगों से हमें तेलंगाना को भी बचाना है।

तेलंगाना में अब भाजपा तय
प्रधानमंत्री ने भाजपा की रैली को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले दिनों अलग-अलग चुनावों में भाजपा की जीत इस बात का स्पष्ट संकेत है कि तेलंगाना में अब लोगों ने मन बना लिया है। तेलंगाना में अब अब बदलाव पक्का है। तेलंगाना में अब भाजपा तय है। भाजपा ने पिछले 8 सालों में सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र के साथ देश की निरंतर सेवा की है। गरीब, पिछड़ा, दलित, आदिवासी, हमारी माताएं बहनें, हमारे अंत्योदय के सारे साथी, उनका उत्कर्ष भाजपा की आस्था है।

हमारे स्टार्टअप्स पूरी दुनिया में अपनी छाप छोड़ रहे
पीएम मोदी ने कहा कि 21वीं सदी का नया भारत ‘आत्मनिर्भर भारत’ और ‘मेक इन इंडिया’ के सपनों को लेकर आगे बढ़ रहा है। हमारे स्टार्टअप्स आज पूरी दुनिया में अपनी छाप छोड़ रहे हैं। आज हम दुनिया के तीसरे सबसे बड़े स्टार्टअप इकोसिस्टम हैं। अभी कुछ दिन पहले ही, भारत का सौंवां यूनिकॉर्न हमारे सामने आया है।

Leave a Reply

Next Post

एनटीएजीआई ने जताई मंकीपॉक्स को लेकर चिंता, कहा- कोविड जितना गंभीर नहीं, लेकिन इसका प्रसार चिंता का विषय

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 26 मई 2022। दुनिया में कोरोना का खौफ अभी खत्म भी नहीं हुआ है कि मंकीपॉक्स नाम के वायरस ने डराना शुरू कर दिया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने इसको लेकर लोगों को चेतावनी दी है। 12 से ज्यादा देशों में इस […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक