मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 10वीं और 12वीं बोर्ड के टॉपरों को दी सौगात

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 01 नवम्बर 2020। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित राज्य स्थापना दिवस समारोह में छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की वर्ष 2020 की 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा के टॉपर विद्यार्थियों को उनके उत्साहवर्धन के लिए टेबलेट, लैपटाप एवं उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की। टॉपर विद्यार्थियों को लैपटाप एवं टेबलेट राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा एवं संगठन की ओर से प्रदान किया गया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस मौके पर टॉपर विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

समारोह में 12वीं बोर्ड के टॉपर टिकेश वैष्णव मुंगेली को लैपटाप सहित 5 लाख रूपए की आर्थिक सहायता उच्च शिक्षा के लिए दी गई। 10वीं बोर्ड की टॉपर प्रज्ञा कश्यप मुंगेली तथा 10वीं बोर्ड की मेरिट पांचवा स्थान प्राप्त करने वाले सिवनी अभनपुर के विरेन्द्र तारक को उपहार स्वरूप टेबलेट प्रदान किया गया। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा, संदीप दुबे, आनंद पाण्डेय सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Next Post

सर्दी में धूप सेकने के अनेक फायदे, वजन घटाने में मददगार

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नवंबर का महीना शुरू हो चुका है और कई लोगों ने तो अभी से सर्दियों के कपड़े भी वॉर्डरोब से निकाल लिए हैं. इस मौसम में ज्यादातर लोग धूप से दोस्ती करना पसंद करते हैं, क्योंकि धूप सेंकने से केवल विटामिन डी ही नहीं मिलता, […]

You May Like

दिग्विजय सिंह की यात्रा में बच्चों से नारे लगवाने की शिकायत....|....मुंबई में सरकार की 117 साल पुरानी हेरिटेज बिल्डिंग बेचने की तैयारी....|....छात्राओं ने शिक्षक पर लगाए बैड टच के आरोप....|....बढ़ते प्रदूषण पर लगाम कसने की तैयारी....|....जौहर विश्वविद्यालय के 38 भवनों पर ईडी करेगी कार्रवाई....|....उड़ता तीर के आगे धुरंधर भी फेल....|....यूक्रेन में फिर बहाल होगी स्टारलिंक सेवा....|....बस्तर की आराध्य देवी के दर्शन कर राष्ट्रपति ने देश में सुख, शांति और समृद्धि के लिए की प्रार्थना....|....फर्जी नियुक्ति और फर्जी ट्रांसफर का गिरोह बेखौफ काम कर रहा है - कांग्रेस....|....मोदी राज में बेरोजगारी और महंगाई बढ़ गयी है - कांग्रेस