सर्दी में धूप सेकने के अनेक फायदे, वजन घटाने में मददगार

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नवंबर का महीना शुरू हो चुका है और कई लोगों ने तो अभी से सर्दियों के कपड़े भी वॉर्डरोब से निकाल लिए हैं. इस मौसम में ज्यादातर लोग धूप से दोस्ती करना पसंद करते हैं, क्योंकि धूप सेंकने से केवल विटामिन डी ही नहीं मिलता, बल्कि इससे सेहत को कई और भी फायदे होते होते हैं. आइए जानते हैं सर्दी में धूप सेंकना सेहत के लिए कितना फायदेमंद है.

1. विटामिन-डी: यह तो सभी जानते हैं कि धूप सेंकने से शरीर को भरपूर मात्रा में विटामिन डी मिलता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है. इसके साथ ही धूप सेंकने से जोड़ों का दर्द और सर्दी से होने वाले बदन दर्द से भी राहत मिलती हैं.

2. अच्छी नींद: धूप सेंकने से हमारे शरीर में मेलाटोनिन हार्मोन पैदा होता है. इस हार्मोन के होने से अच्छी और सुकून की नींद आती है. साथ ही इससे मानसिक तनाव भी कम होता है.

3. वजन घटाने में मददगार: धूप में बेठने से शरीर में कोलेस्ट्रोल घटने लगता है, जो वजन कम करने में मददगार साबित होता है.

4. फंगल इंफेक्शन: अगर शरीर में किसी तरह का फंगल इंफेक्शन हो जाए तो धूप में जरूर बैठें, क्योंकि धूप में बैठने से बैक्टीरियल इंफेक्शन खत्म हो जाता है. इसलिए धूप स्किन की समस्याओं से राहत दिलानें में बहुत ही कारगार साबित होती है.

5. गंभीर रोगों का इलाज: सूरज की किरणें पीलिया जैसी गंभीर बीमारी को ठीक करने की क्षमता रखती हैं. इसलिए पीलिया के मरीजों को धूप में जरूर बैठना चाहिए.

6. डिप्रेशन करे दूर : ठंड के मौसम में सूरज की किरणें शरीर में कोलेस्ट्रॉल घटाने के साथ डिप्रेशन भी दूर करती हैं। आमतौर पर ये देखा गया है कि सर्दियों में कम रौशनी और धुंध की वजह से कई लोगों को डिप्रेशन होने लगता है। इन्हें धूप में बैठने से फायदा मिलता है। इससे शरीर में अच्छा महसूस कराने वाले हॉर्मोन सेरेटॉनिन और एंडोर्फिन रिलीज होते हैं।

Leave a Reply

Next Post

छत्तीसगढ़ बड़े राज्यों में जीएसटी संग्रहण में बढ़ोतरी में आंध्रप्रदेश के साथ पहले स्थान पर : पिछले अक्टूबर की तुलना में इस अक्टूबर में 26 फीसदी ज्यादा जीएसटी संग्रहण

शेयर करेकोरोना संकट में भी छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था ने पकड़ी रफ्तार इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 02 नवम्बर 2020। छत्तीसगढ़ राज्य में अक्टूबर-2019 की तुलना में अक्टूबर-2020 में जीएसटी संग्रहण में 26 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। देश के बड़े राज्यों में जीएसटी संग्रहण में वृद्धि के मामले में छत्तीसगढ़ और आंध्रप्रदेश […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल