72 आतंकी लॉन्चपैड को सीमा से और दूर ले गया पाकिस्तान; BSF ने कहा- ऑपरेशन सिंदूर 2.0 को तैयार

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 30 नवंबर 2025। ऑपरेशन सिंदूर में करारी शिकस्त से खौफ में आए पाकिस्तान ने अपने 72 से अधिक आतंकी लॉन्चपैड को भारतीय सीमा से और दूर स्थानांतरित कर दिया है। हालांकि पाकिस्तान की करतूतों को देखते हुए बीएसएफ ने कहा कि उसकी दुश्मन के हर पैंतरे पर कड़ी नजर है। अगर सरकार ऑपरेशन सिंदूर 2.0 शुरू करने का फैसला करती है, तो बीएसएफ शत्रु को भारी नुकसान पहुंचाने के लिए तैयार है। बीएसएफ जम्मू फ्रंटियर के डीआईजी विक्रम कुंवर ने जम्मू फ्रंटियर हेड क्वार्टर पर आईजी शशांक आनंद व डीआईजी कुलवंत राय के साथ शनिवार को प्रेसवार्ता की। डीआईजी ने बताया कि सियालकोट और जफरवाल के अंदरूनी इलाकों में आतंकियों के करीब 12 लॉन्चपैड सक्रिय हैं, जबकि अन्य 60 लॉन्चपैड भी काम कर रहे हैं। लॉन्चपैड में मौजूद आतंकियों की संख्या बदलती रहती है। वे वहां स्थायी रूप से नहीं रहते। दो-तीन की संख्या में आतंकियों को घुसपैठ कराते समय ये लॉन्चपैड सक्रिय होते हैं। मौजूदा समय में अंतर्राष्ट्रीय सीमा से सटे इलाकों में कोई प्रशिक्षण शिविर नहीं है। पहले जैश के लोग निचले और लश्कर के लोग ऊंचाई वाले इलाकों में सक्रिय रहते थे। ऑपरेशन सिंदूर के बाद दोनों ने संयुक्त दल बनाया है, जिसमें कोई भी प्रशिक्षण प्राप्त कर सकता है।

ऑपरेशन सिंदूर बंद नहीं, सिर्फ स्थगित : आईजी
बीएसएफ जम्मू फ्रंटियर के आईजी शशांक आनंद ने कहा, ऑपरेशन सिंदूर बंद नहीं, बल्कि स्थगित हुआ है। मौका मिला तो पिछली बार से और अधिक नुकसान पहुंचाएंगे। दुश्मन को मुंहतोड़ जवाब देंगे। आईजी ने कहा-जम्मू-कश्मीर में करीब दो सौ किमी लंबी भारत-पाक सीमा पर बीएसएफ के जवान चौबीस घंटे मुस्तैद हैं। बीएसएफ को पारंपरिक से लेकर हाइब्रिड तक हर प्रकार के युद्धों का अच्छा अनुभव है। बीएसएफ ड्रोन तकनीक पर भी निरंतर काम कर रहा है और इसे मजबूत बना रहा है। अगले साल और भी अधिक सफल होने की उम्मीद करते हैं।

Leave a Reply

Next Post

कैलिफोर्निया में गोलीबारी, चार की मौत, 10 घायल; बच्चे की बर्थडे पार्टी में चलीं गोलियां

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव वांशिगटन 30 नवंबर 2025। अमेरिका में एक बार फिर गोलीबारी की घटना हुई है। पुलिस ने बताया कि कैलिफोर्निया के स्टॉकटन में हुई गोलीबारी में चार लोगों की मौत हुई है और 10 लोग घायल हुए हैं। एक बच्चे की बर्थडे पार्टी के दौरान गोलीबारी […]

You May Like

कोयला मंत्रालय के संयुक्त सचिव ने की डिस्पैच और स्पेशल कैंपेन 6.0 की तैयारियों की समीक्षा....|....प्रधानमंत्री आवास पर विजय शर्मा प्रदेश की जनता को गुमराह करना बंद करे - कांग्रेस....|....स्कूली शिक्षा बदहाल सुविधाएं नहीं - कांग्रेस....|....श्रेयस अय्यर की नई पारी: अब बल्ले से नहीं, युवाओं के सपनों से बदलेंगे खेल....|....समीरा रेड्डी का फिटनेस मंत्र: हर दिन है असली वर्कआउट, प्रोटीन बने रोज की आदत....|....मोहम्मद बिन सलमान चाहते थे अमेरिका करे हूतियों पर हमला....|....विनोद साहनी हत्याकांड: हत्यारों को फांसी देने की मांग....|....शराब के खिलाफ महिलाओं का हल्लाबोल....|....'छात्रों की गूंज': राहुल गांधी ने लिखा 19 को इंदौर में रहूंगा....|....6 साल की मासूम से हैवानियत, कार में बंद कर ली थी जान