स्टार्क को रिकॉर्ड कीमत पर पाने के बावजूद केकेआर ने खरीदे 10 खिलाड़ी, देखें संभावित प्लेइंग-11

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

दुबई 20 दिसंबर 2023। आईपीएल नीलामी में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम 32.7 करोड़ रुपये के पर्स के साथ उतरी थी। उसने कुल 10 खिलाड़ी खरीदे, जिसमें मिचेल स्टार्क पर लगाई गई रिकॉर्ड 24.75 करोड़ की बोली शामिल है। टीम ने सबसे ज्यादा खिलाड़ियों को रिलीज किए थे। अब नीलामी के बाद टीम के पास कुल 23 खिलाड़ी हैं, जिनमें आठ विदेशी शामिल हैं।  नाइट राइडर्स को तेज गेंदबाजों की जरूरत थी और इसलिए उन्होंने मिचेल स्टार्क को 24.75 करोड़ रुपये की कीमत पर खरीदा। अंत में उन्होंने तेज गेंदबाज गस एटकिंसन को भी खरीद लिया। मुजीब उर रहमान और केएस भरत के रूप में उन्हें एक बैक-अप स्पिनर और एक बैक-अप विकेटकीपर मिला।

वे गुरबाज पर काफी भरोसा करते हैं। हालांकि, केकेआर में अनुभवी भारतीय तेज गेंदबाजों की कमी है। टीम की बल्लेबाजी की गहराई में भी कमी दिखती है। रमनदीप सिंह ने हाल ही में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में 222.80 के स्ट्राइक रेट से 127 रन बनाए थे, लेकिन आईपीएल में उनका प्रदर्शन कैसा रहेगा यह तो वक्त ही बताएगा।

रिटेन किए गए खिलाड़ी: श्रेयस अय्यर (कप्तान), नीतीश राणा (उपकप्तान), रिंकू सिंह, रहमनुल्लाह गुरबाज, जेसन रॉय, सुनील नरेन, सुयश शर्मा, अनुकूल रॉय, आंद्रे रसेल, वेंकटेश अय्यर, हर्षित राणा, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती।

नीलामी में खरीदे: केएस भरत (50 लाख रुपये), चेतन सकारिया (50 लाख रुपये), मिचेल स्टार्क (24.75 करोड़ रुपये), अंगकृष रघुवंशी (20 लाख रुपये), श्रीकर भरत (50 लाख रुपये), रमनदीप सिंह (20 लाख रुपये, शेरफेन रदरफोर्ड (1.5 करोड़), मनीष पांडे (50 लाख रुपये), मुजीब उर रहमान (दो करोड़ रुपये), गस एटकिंसन (1 करोड़ रुपये), शाकिब हुसैन (20 लाख रुपये)।

रोल के हिसाब से पूरी टीम

  • सलामी बल्लेबाज: जेसन रॉय, रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, अंगकृष्ण रघुवंशी।
  • मध्य क्रम: श्रेयस अय्यर, नीतीश राणा, रिंकू सिंह, केएस भरत (विकेटकीपर), मनीष पांडे, शेरफेन रदरफोर्ड।
  • ऑलराउंडर: आंद्रे रसेल, अनुकूल रॉय, रमनदीप सिंह
  • तेज गेंदबाज: मिचेल स्टार्क, गस एटकिंसन, हर्षित राणा, वैभव अरोड़ा, चेतन सकारिया, साकिब हुसैन।
  • स्पिनर: सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, सुयश शर्मा, मुजीब उर रहमान।

संभावित प्लेइंग-11

श्रेयस अय्यर (कप्तान), रहमनुल्लाह गुरबाज, वेंकटेश अय्यर, नीतीश राणा, आंद्रे रसेल, रिंकू सिंह/रमनदीप सिंह, सुनील नरेन, मिचेल स्टार्क, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, सुयश शर्मा।

Leave a Reply

Next Post

'20 वर्षों से मैं भी अपमान सह रहा हूं', मिमिक्री मामले पर पीएम मोदी ने धनखड़ को फोन किया

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 20 दिसंबर 2023। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को फोन किया और संसद परिसर में कुछ सांसदों की ओर से ‘अशोभनीय आचरण’ करते हुए उनका मजाक उड़ाए जाने पर गहरा दुख व्यक्त किया। उपराष्ट्रपति सचिवालय की ओर से सोशल […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग