किडनी, हार्ट, आंखों की समस्याओं में रामबाण है पुनर्नवा, आयुर्वेद में अमृत के समान, जान लें गजब फायदे

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बिलासपुर 02 मार्च 2025। शायद ही ऐसी कोई शारीरिक समस्या हो, जिसका समाधान आयुर्वेद में न हो. फिर बात किडनी से संबंधित हो तो सबसे पहला नाम आता है पुनर्नवा का. इसे आयुर्वेद में रामबाण, अमृत जैसी उपाधियों से भी नवाजा जा चुका है. यह छोटा सा पौधा बड़े-बड़े लाभ देता है. यह न केवल किडनी, बल्कि हार्ट के लिए भी टॉनिक का काम करता है. दरअसल, पुनर्नवा एक संस्कृत शब्द है, जो पुनर और नव दो शब्दों से मिलकर बना है. पुनर का अर्थ एक बार फिर और नव का मतलब नया बनना है. पुनर्नवा एक औषधीय जड़ी बूटी है, जिसके कई स्वास्थ्य लाभ भी हैं।

क्या कहती है स्टडी…?

नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इंफॉर्मेशन की वेबसाइट पर छपे एक अध्ययन के मुताबिक, पुनर्नवा में इम्यूनो मॉड्यूलेशन, हेपेटो प्रोटेक्शन, एंटी कैंसर, एंटीडायबिटिक, एंटी-इन्फ्लेमेशन जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो कई बीमारियों से बचाव में मदद करते हैं।

पुनर्नवा हार्ट और किडनी के लिए रामबाण

बताया जाता है कि इस औषधीय जड़ी बूटी का इस्तेमाल इसके गुणों के कारण किडनी और मूत्र संबंधी समस्याओं के इलाज में किया जाता है. पुनर्नवा को हार्ट और किडनी दोनों के लिए रामबाण माना गया है. हालांकि, यह जड़ी बूटी खाने में कड़वी और तीखी होती है, लेकिन आयुर्वेदिक में यह कारगर है।

पीलिया, बुखार और मोटापे दूर करने में भी मददगार

पुनर्नवा को पीलिया, बुखार और मोटापे के इलाज के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है. इसकी जड़ का रस भी काफी खास होता है, जो रतौंधी से पीड़ित लोगों की मदद करता है. इतना ही नहीं, इसका उपयोग दर्द और सूजन को भी कम करने का काम करता है. इसके अलावा, यह अस्थमा को कम करने के लिए भी जाना जाता है।

पोषक तत्व

इस जड़ी बूटी में मैग्नीशियम, सोडियम, कैल्शियम और पोटेशियम सहित मैक्रो मिनरल्स का एक मूल्यवान स्रोत होता है. मैग्नीशियम ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद कर सकता है. साथ ही, डायबिटीज को भी कंट्रोल करने में पुनर्नवा को फायदेमंद माना जाता है।

पुनर्नवा के अन्य गजब फायदे

पुनर्नवा डायबिटीज के अलावा अस्थमा, मोटापे का इलाज, ड्रॉप्सी, जलोदर, पेट के कीड़ों को मारने, रतौंधी (आंखों की एक बीमारी), दर्द और सूजन को कम करने, किडनी की समस्याओं को ठीक करने, त्वचा रोगों, एनीमिया, कब्ज के लिए लाभकारी है. स्वास्थ्य लाभों के लिए आमतौर पर पूरे पौधे या जड़ों का उपयोग किया जाता है।

Leave a Reply

Next Post

‘माह-ए-रमजान’ का आगाज, पीएम मोदी, राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल ने दी बधाई

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्‍ली 02 मार्च 2025। इस्लाम धर्म का सबसे पवित्र महीना ‘रमजान’ आज से शुरू हो गया है. शनिवार शाम चांद दिखने के बाद ‘रमजान’ के पवित्र महीने का आज (रविवार) से आगाज हुआ. इस बीच, प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को ‘रमजान’ की बधाई दी […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं