बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं की पुलिस से हाथापाई, कई पुलिसकर्मी घायल, वाहन भी किया क्षतिग्रस्त

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

कोलकाता 14 जुलाई 2023। पश्चिम बंगाल में हाल ही में संपन्न पंचायत चुनावों में कथित चुनावी भ्रष्टाचार के खिलाफ अपने आंदोलन के दौरान राज्य के उत्तरी 24 परगना जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस के साथ हाथापाई की। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने दावा किया कि गुरुवार को अकाईपुर रेलवे स्टेशन के पास भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा की गई नाकाबंदी को हटाने का प्रयास करने के दौरान हुई झड़प में कुछ पुलिसकर्मी घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि घटना में एक पुलिस वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया। केंद्रीय राज्यमंत्री शांतनु ठाकुर ने आठ जुलाई के पंचायत चुनावों के दौरान टीएमसी कार्यकर्ताओं पर धांधली का आरोप लगाते हुए अकाईपुर में एक विरोध मार्च में शामिल हुए। मंत्री के इलाके से चले जाने के बाद कुछ प्रदर्शनकारियों ने अकाईपुर रेलवे स्टेशन के पास सड़क जाम कर दी। पुलिस अधिकारी ने कहा कि जब पुलिस ने नाकाबंदी हटाने की कोशिश की, तो आंदोलनकारियों ने पुलिस वालों के साथ हाथापाई की, जिससे उन्हें चोटें आईं। उन्होंने बताया कि घटना के सिलसिले में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। उन्होंने बताया कि घटना के बाद शांति बनाए रखने के लिए घटनास्थल पर पुलिसकर्मियों की एक बड़ी टुकड़ी तैनात की गई है।

वहीं, स्थानीय भाजपा नेता प्रदीप बनर्जी ने दावा किया कि घटना के समय पार्टी का कोई नेता मौजूद नहीं था। उन्होंने कहा, पंचायत चुनावों के दौरान देखी गई पुलिस की निष्क्रियता से उत्तेजित होकर कुछ स्थानीय लोगों ने पुलिस पर हमला किया और उनके वाहन के शीशे तोड़ दिए।

Leave a Reply

Next Post

कनाडा में खालिस्तानी समर्थकों की करतूत फिर आई सामने, मंदिर में की तोड़फोड़, बनाए अपमानजनक भित्तिचित्र

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव ब्रैम्पटन (कनाडा) 15 जुलाई 2023। कनाडा के ग्रेटर टोरंटो एरिया (जीटीए) के ब्रैम्पटन शहर में श्री भगवद गीता पार्क में लगे संकेत चिह्न (Signage) को शुक्रवार को तोड़ दिया गया। यह एक साल में इस तरह के अपमान की कड़ी में ताजा मामला है। शुक्रवार की […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां