वजन घटाने के लिए पीना शुरू कर दीजिए ये एंटी-इंफ्लेमेटरी शॉट्स, न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया बनाने का तरीका 

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बिलासपुर 01 मार्च 2025। खराब जीवनशैली और असंतुलित खानपान वजन बढ़ाने का काम करते हैं. ऐसे में अपने वजन को मेंटेन करना बेहद जरूरी होता है. कई बार वजन बढ़ने की बड़ी वजह इंफ्लेमेशन होती है. इंफ्लेमेशन के कारण ना सिर्फ शरीर का वजन बढ़ता है बल्कि त्वचा से निखार भी खो जाता है. ऐसे में न्यूट्रिशनिस्ट रिचा गंगानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक ऐसी रेसिपी शेयर की है जिससे वजन कम होने में असर दिखता है, झाइयां हल्की पड़ती हैं, दाग-धब्बे कम होते हैं और एक्ने की दिक्कत से भी छुटकारा मिलता है।

न्यूट्रिशनिस्ट का कहना है कि इन एंटी-इंफ्लेमेटरी शॉट्स को बनाने पर ना सिर्फ वजन कम होने में असर दिखेगा बल्कि ग्लास स्किन भी पाई जा सकती है. इन शॉट्स से शरीर को विटामिन ए, विटामिन के और विटामिन सी के साथ ही एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मिलते हैं जो गट हेल्थ को अच्छा रखते हैं और शरीर को डिटॉक्स करते हैं. जब शरीर अंदर से डिटॉक्स हो जाता है तो ऊपरी तौर पर भी चमकदार नजर आता है. ऐसे में इन एंटी-इंफ्लेमेटरी शॉट्स को रोजाना सुबह पिया जा सकता है. 

  • एंटी-इंफ्लेमेटरी शॉट्स बनाने के लिए आपको खीरा, अनानास, पुदीना, आंवला (Amla), अदरक, काली मिर्च और एप्पल साइडर विनेगर की जरूरत होगी. 
  • खीरे को छीलें, अदरक का छिलका भी हटा लें और सभी चीजों को मोटा काटकर मिक्सर में एकसाथ डाल लें. 
  • मिक्सी में सब एकसाथ पीसने के बाद इस जूस में ऊपर से काली मिर्च और थोड़ा सा सेब का सिरका डालकर पी सकते हैं. 
  • इन शॉट्स को रोजाना सुबह पीने पर शरीर को इसके अनेक फायदे मिलते हैं।
  • इन शॉट्स में आंवला होता है जिसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स शरीर को नुकसान पहुंचाने वाले फ्री रेडिकल्स से दूर रखते हैं. साथ ही आंवला विटामिन सी से भरपूर होता है. पुदीना शरीर को ताजगी देता है, अदरक (Ginger) से एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मिलते हैं और खीरा फाइबर और प्रोटीन का अच्छा स्त्रोत है और गट हेल्थ को दुरुस्त रखता है।

Leave a Reply

Next Post

मणिपुर को लेकर अमित शाह ने की अहम बैठक, सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की गई

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 01 मार्च 2025। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मणिपुर में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा के लिए गृह मंत्रालय में बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में मणिपुर के राज्यपाल अजय कुमार भल्ला और अन्य लोग शामिल हुए। पूर्वोत्तर राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू होने […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण