UP चुनाव : अखिलेश यादव मैनपुरी की करहल सीट से लड़ेंगे विधानसभा चुनाव

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 22 जनवरी 2022। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने एक अहम घोषणा की है. अखिलेश यादव ने कहा है कि वह मैनपुरी की करहल सीट से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे. साथ ही रिकॉर्ड मतों से जीतने का दावा किया है. उन्होंने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि अगर सपा की सरकार बनी तो आईटी (IT) सेक्टर में आने वाले समय में 22 लाख युवाओं को रोजगार मिलेगा।

बता दें कि करहल विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी का काफी दबदबा रहा है.यह सीट सपा की सुरक्षित सीट कही जाती है. यहां 1993 से लगातार सपा यहां जीती है. केवल एक बार 2002-2007 में ये सीट बीजेपी ने जीती थी. करहल सीट मैनपुरी जिले में आती है जो यादव परिवार का गढ़ रहा है. इस आंकड़े को देखते हुए सपा कार्यकर्ता अखिलेश यादव के जीत का दावा कर रहे हैं। बता दें कि  यूपी में कुल 403 सीटों के लिए सात चरणों में मतदान होगा. इन चरणों के तहत 10 फरवरी, 14 फरवरी, 20 फरवरी, 23 फरवरी, 27 फरवरी, 3 मार्च और 7 मार्च को वोटिंग होगी. 10 मार्च को नतीजे आएंगे. चुनाव से पहले बीजेपी के कई दिग्गज नेता पाला बदलकर हाल ही में समाजवादी पार्टी ज्वाइन कर लिए हैं. इनमें से एक वरिष्ठ ओबीसी नेता स्वामी प्रसाद मौर्य भी है।

Leave a Reply

Next Post

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आकांक्षी जिलों को लेकर आयोजित वर्चुअल बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज यहां अपने निवास कार्यालय से शामिल हुए...

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर, 22 जनवरी 2022। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आकांक्षी जिलों को लेकर आयोजित वर्चुअल बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज यहां अपने निवास कार्यालय से शामिल हुए। बैठक में मुख्य सचिव अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, प्रमुख सचिव गौरव द्विवेदी, मुख्यमंत्री […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण