दूध पिलाकर सात नवजातों की जान लेने वाली नर्स दोषी करार, नोट में लिखा- मैं राक्षस हूं

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

लंदन 19 अगस्त 2023। इंग्लैंड के एक अस्पताल में सात नवजातों की हत्या करने वाली नर्स को दोषी मान लिया गया है। नर्स पर आरोप है कि उसने दूध पिलाकर और जहर देकर 13 शिशुओं की जान लेने की कोशिश की थी, जिस वजह से सात शिशुओं की मौत हो गई थी। अदालत में जूरी के समक्ष नर्स को दोषी सिद्ध करने में भारतीय मूल के एक डॉक्टर ने अहम भूमिका निभाई। पुलिस के अनुसार, नर्स के घर से बरामद नोट में लिखा था कि मैं राक्षस हूं। इंग्लैंड के चेस्टर शहर में स्थित काउंटेस ऑफ चेस्टर अस्पताल के डॉ. रवि जयराम ने बताया कि अगर समय रहते पूर्व नर्स लुसी लेटबी के बारे में गौर कर लिया होता, तो पुलिस सतर्क हो सकती थी। समय रहते घायलों का इलाज शुरू हो जाता, जिससे कई लोगों की जान बच सकती थी। मैनचेस्टर क्राउन कोर्ट की जूरी ने सात नवजात शिशुओं की हत्या के लिए लूसी को दोषी माना है। सोमवार को इसी कोर्ट में सजा सुनाई जायेगी। जूरी ने पूर्व नर्स को कुल 13 नवजातों पर जानलेवा हमले का दोषी माना है। दरअसल, हमले में सात नवजातों की मौत हो गई थी, जबकि छह बच्चों को बचा लिया गया था। 

एक साल में 7 नवजातों की ली जान
कोर्ट के आदेश के बाद डॉ जयराम ने एक साक्षात्कार दिया। उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि चार-पांच ऐसे हैं, जो अब स्कूल जाने की स्थिति में आ गये हैं लेकिन नहीं जा पाते। उन्होंने कहा कि 2015 से 2016 के बीच में उसने हत्याएं की। जब तीन हत्यायें हो गई तब जाकर पहली बार चिंता व्यक्त की गई। विशेषज्ञों से इस संबंध में कई बार बैठक की गई। 2017 में राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा ट्रस्ट ने डॉक्टरों को पुलिस से मिलने की अनुमति दी। पुलिस को हमने अपनी परेशानी बताई। 10 मिनट बाद ही पुलिस को मामला समझ आ गया था। इसके बाद जांच शुरू की गई, जिससे लेटबी की गिरफ्तारी हो सके। पुलिस के अनुसार, पूर्व नर्स नवजातों के खून और पेट में हवा भरकर, उन्हें दूध पिलाकर उनपर हमला करती थी। वह इंसुलिन से बच्चों को जहर दिया करती थी।

2018 में पहली बार हुई थी गिरफ्तार
विदेशी मीडिया के अनुसार, पुलिस को तलाशी के दौरान पूर्व नर्स घर से एक नोट मिला जिसमें लिखा था कि मैं राक्षस हूं। मैं जीने के लायक नहीं हूं। बता दें, नर्स को इन दिनों लंदन की सबसे खतरनाक बेबी सीरियल किलर माना जा रहा है। मीडिया के अनुसार, आरोपी नर्स के खिलाफ अक्टूबर 2022 में मुकदमा शुरू हुआ था। कोर्ट में बताया गया कि नर्स नवजातों की हत्या कर रही थी और अपने साथियों से इसे प्राकृतिक मौत बता रही थी। उसने कई बार नवजातों पर हमला किया। परिवार को भरोसे में लेकर उसने हमले किए। 2018 में पुलिस ने पहली बार लेटबी को गिरफ्तार किया गया था। सीपीएस मर्सी-चेशायर के मुख्य क्राउन अभियोजक जोनाथन स्टोरर ने कहा कि यह भयावह मामला है। लेटबी की क्रूरता देख मैं भी स्तब्ध हूं। पीड़ित परिवारों के प्रति उन्होंने संवेदनाएं व्यक्त कीं।

Leave a Reply

Next Post

'केरल बर्बादी के कगार पर', भाजपा नेता केजे अल्फोंस का दावा- राज्य पर सबसे ज्यादा कर्ज

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 19 अगस्त 2023। देश के सबसे बेहतर राज्यों में केरल को शामिल किया जाता है लेकिन अब केरल के भाजपा नेता के. जे. अल्फोंस ने दावा किया है कि राज्य की आर्थिक हालत बेहद खराब है और यह बर्बादी के कगार पर है। […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां