ऋषभ पंत ने अपने नाम किया खास रिकॉर्ड, विराट कोहली के बाद ऐसा करने वाले बने दूसरे भारतीय बल्लेबाज

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

भारत और इंग्लैंड के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच चेन्नई के एम चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। तीसरे दिन इंग्लैंड की टीम पहली पारी में 578 रन बनाकर ऑलआउट हुई। टीम इंडिया की पहली इनिंग में शुरुआत अच्छी नहीं रही है और टीम ने 200 रनों तक पहुंचने में तक अपने पांच विकेट गंवा दिए हैं। हालांकि, भारत की तरफ से ऋषभ पंत काफी शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं और अपने शतक के करीब हैं। इसी बीच, पंत ने एक खास रिकॉर्ड को अपने नाम कर लिया है। 

ऋषभ पंत भारत की सरजर्मी पर खेलते हुए अपनी शुरुआती तीन पारियों में 50 से ज्यादा का स्कोर बनाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। पंत ने भारत में खेली गई अपनी पहली तीन इनिंग्स में 50 से ज्यादा का स्कोर बनाया है। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली पहले भारतीय बल्लेबाज थे, जिन्होंने भारत की सरजर्मी पर पहली पांच पारियों में 50 से ज्यादा रन बनाए थे, जिसमें एक शतक भी शामिल था। पंत ऑस्ट्रेलिया दौरे में भी शानदार फॉर्म में नजर आए थे और उन्होंने गाबा के मैदान पर 89 रनों की नाबाद पारी खेलकर टीम को ऐतिहासिक जीत दिलाई थी। 

पहली पारी में टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही और जोफ्रा आर्चर ने रोहित शर्मा को महज 6 रनों के स्कोर पर चलता किया। इसके बाद, शुभमन गिल (29) भी अपनी अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में तब्दील करने में नाकाम रहे। ब्रेक के बाद वापसी करने वाले कप्तान विराट कोहली (11) भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके। डॉम बेस ने पहले कोहली और फिर उपकप्तान अजिंक्य रहाणे (1) को दो ओवर के अंदर ही पवेलियन की राह दिखाई। डॉमिनिक बेस अबतक इंग्लैंड की तरफ से तीन विकेट निकाल चुके हैं। 

Leave a Reply

Next Post

राज्यसभा में पीएम मोदी का संबोधन: MSP था, MSP है और MSP रहेगा, खत्म करें आंदोलन

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 08 फरवरी 2021। कृषि कानूनों के खिलाफ जारी किसानों के आंदोलन की तपिश के बीच सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा को संबोधित किया।  अपने संबोधन में पीएम मोदी ने विपक्ष को जमकर घेरा, लेकिन साथ ही आंदोलनकारी किसानों से एक खास […]

You May Like

मणिपुर में उपद्रवियों पर बड़े प्रहार की तैयारी, जवानों को खुली छूट....|....गृह मंत्री अमित शाह लॉन्च करेंगे LPMS, डिजिटल होगा भारत का बॉर्डर मैनेजमेंट सिस्टम....|....टीएमसी नेता जहांगीर खान को STF ने भारत-नेपाल सीमा से दबोचा; जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तारी....|....चुनावी धांधली के दावों पर सबूत मांगने पर भड़के ट्रंप, पत्रकार को बताया 'भ्रष्ट'; बीच में छोड़ा इंटरव्यू....|....हिंदू संघर्ष समिति के 4 पदाधिकारी गिरफ्तार, रिहाई की मांग पर पीड़िता समेत लोगों ने किया चक्का जाम....|....गाजा में इस्राइली हमलों में नौ फलस्तीनियों की मौत; बेन ग्वीर के सोशल मीडिया पोस्ट पर छिड़ा विवाद....|....फिलीपींस में चार की मौत, 200+ घायल; 7.8 तीव्रता के भीषण भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट....|....रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर