26 सितंबर को हॉरर ज़ोन में ले जाने के लिए तैयार है ‘हॉन्टेड 3डी: घोस्ट्स ऑफ द पास्ट’

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव /(अनिल बेदाग)

मुंबई 18 अप्रैल 2025। वर्ष 2011 में रिलीज हुई हॉरर फिल्म ‘हॉन्टेड 3डी’ की सफलता के बाद एक बार फिर से निर्माता-निर्देशक विक्रम भट्ट दर्शकों को हॉरर जोन में ले जाने के लिए तैयार हैं। ‘हॉन्टेड 3डी: घोस्ट्स ऑफ द पास्ट’ के लिये विक्रम भट्ट ने फिल्म निर्माता महेश भट्ट, आनंद पंडित के साथ हाथ मिलाया है। ‘हॉन्टेड 3डी’ में मिमोह चक्रवर्ती और टिया बाजपेयी मुख्य भूमिका निभाई थी। इस फिल्म का निर्देशन विक्रम भट्ट ने किया था। लगभग 14 साल के बाद यह फिल्म अपने सीक्वल के साथ वापस सिनेमाघरों में लौट रही है। मेकर्स ने सीक्वल की रिलीज डेट का एलान किया है।  

आनंद पंडित ने फिल्म हॉन्टेड 3डी: घोस्ट्स ऑफ द पास्ट का एक मोशन पोस्टर सोशल मीडिया पर साझा किया है और कैप्शन में लिखा है, ‘1920: हॉरर्स ऑफ द हार्ट की सफलता के बाद महेश भट्ट और विक्रम भट्ट के साथ फिर से जुड़कर रोमांचित हूं। हमारी अगली रोंगटे खड़े कर देने वाली कहानी ‘हॉन्टेड 3डी: घोस्ट्स ऑफ द पास्ट’ में महाअक्षय चक्रवर्ती और चेतना पांडे मुख्य भूमिका में हैं।

आनंद पंडित ने फिल्म की रिलीज डेट के बारे में बताते हुए लिखा है, ‘विक्रम भट्ट निर्देशित यह फिल्म आनंद पंडित मोशन पिक्चर्स और महेश भट्ट द्वारा प्रस्तुत, आनंद पंडित, राकेश जुनेजा और श्वेतांबरी भट्ट द्वारा निर्मित, रूपा पंडित, दिलीप सोनी जायसवाल ,राहुल वी. दुबे और संजय सिंह द्वारा सह-निर्मित होगी। 26 सितंबर को अपने नजदीकी सिनेमाघरों में पहले कभी न देखी गई डरावनी फिल्म देखें।

Leave a Reply

Next Post

चेन्नई लायंस ने इंडियनऑयल अल्टीमेट टेबल टेनिस नीलामी में चीनी पैडलर फैन सिकी को सबसे अधिक कीमत पर खरीदा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 18 अप्रैल 2025। सीजन 3 चैंपियन चेन्नई लायंस ने मंगलवार को इंडियनऑयल अल्टीमेट टेबल टेनिस (यूटीटी) नीलामी में चीनी पैडलर फैन सिकी को सबसे अधिक कीमत पर खरीदा। फ्रेंचाइजी ने सीजन 6 के लिए उनकी सेवाएं सुरक्षित करने के लिए 19.7 लाख टोकन खर्च […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल