सिद्धू मूसेवाला का अपनी ही जमीन पर होगा अंतिम संस्कार, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने दी श्रद्धांजलि; हजारों लोग जुटे

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

चंडीगढ़ 31 मई 2022। पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला को अंतिम विदाई देने के लिए बड़ी संख्या में लोग उनके घर पर पहुंच रहे हैं। रविवार को उनकी ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हमालवरों ने हत्या कर दी थी। आज सुबह ही उनके शव का पोस्टमार्टम हुआ और फिर घर लाया गया। जहां बड़ी संख्या में उनके प्रशंसक और ग्रामीण जुटे हैं। आज दोपहर बाद ही सिद्धू मूसेवाला का उनके गांव मूसा में अंतिम संस्कार हो सकता है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर राजा वडिंग भी आज सुबह उनके घर पहुंचे और मूसेवाला को श्रद्धांजलि दी। बता दें कि मानसा विधानसभा सीट से मूसेवाला ने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था। हालांकि उन्हें जीत नहीं मिल पाई थी। 

सिद्धू मूसेवाला के परिवार ने अपनी ही जमीन पर उनका अंतिम संस्कार करने का फैसला लिया है। इससे पहले जिला प्रशासन ने गांव के श्मशान में उनके अंतिम संस्कार की व्यवस्था की थी। पोस्टमार्टम में यह बात सामने आई है कि सिद्धू मूसेवाला के शरीर में दो दर्जन गोलियां लगी थीं। इनमें से एक गोली उनके सिर में भी लगी थी। सोमवार को 5 डॉक्टरों ने उनके शव का पोस्टमार्टम किया था, जिसके बाद सूत्रों ने यह जानकारी दी है। सिद्धू मूसेवाला महज 28 साल के ही थे और कुछ ही सालों में वह पंजाबी इंडस्ट्री का बड़ा नाम हो चुके थे।

फिलहाल उनके गांव में कड़ी सुरक्षा है और भारी भीड़ को देखते हुए सतर्कता बरती जा रही है। मानसा सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद मूसेवाला के पिता को शव सौंपा गया। इसके बाद उनके शव को घर लाया गया। यहां पहुंचने पर बड़ी संख्या में उनके प्रशंसक मौजूद थे और नारेबाजी करते दिखे। रविवार को उनके गांव से कुछ दूरी पर ही कुछ हमलावरों ने उन पर अटैक कर दिया था। करीब 30 गोलियां मारकर उनके शरीर को छलनी कर दिया गया था। इस हमले की जिम्मेदारी गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई के गैंग और उसके साथी गोल्डी बराड़ ने ली है।

Leave a Reply

Next Post

ब्राजील में बाढ़ से भूस्खलन; मरने वालों की संख्या बढ़कर 91 हुई, 24 से ज्यादा लापता

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 31 मई 2022। ब्राजील में आई बाढ़ में मरने वालों की संख्या बढ़कर 91 हो गई है और 24 से ज्यादा लोग लापता हैं। उत्तरी ब्राजील के परनामबुको राज्य के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। एक सरकारी बयान के मुताबिक, राज्य और केंद्र […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग