भाजपा ने किया प्रदेश प्रभारियों का ऐलान

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली, 23 सितंबर 2026। नई दिल्ली में भाजपा ने संगठन में राज्यों के प्रभारी और सह-प्रभारियों की नई नियुक्तियों का एलान किया है। पार्टी ने कई प्रमुख नेताओं को अलग-अलग राज्यों की संगठनात्मक जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी ने कई प्रमुख नेताओं को अलग-अलग राज्यों की संगठनात्मक जिम्मेदारी सौंपी है। स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ और हरियाणा का प्रभारी बनाया गया है। राम माधव को तमिलनाडु और उत्तराखंड की जिम्मेदारी दी गई है। विनोद तावड़े को उत्तर प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किया गया है। तरुण चुघ को गुजरात का प्रभारी बनाया गया है। सतीश पूनिया को जम्मू-कश्मीर और पंजाब की जिम्मेदारी मिली है। अनिल एंटनी को गोवा और नगालैंड का प्रभारी नियुक्त किया गया है। ये नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

क्र.प्रदेशप्रभारीसह प्रभारी
1अंडमान & निकोबारजय प्रकाश, दिल्ली
2अरुणाचल प्रदेशडॉ. देवेश कुमार, बिहार
3आंध्र प्रदेशडॉ. अरविंद भदौरियावनथी श्रीनिवासन
4असमइमंगल पांडेफांग्नोन कोन्याक, मनोज टिग्गा
5बिहारहरीश द्विवेदीसंगीता यादव, रोहन गुप्ता
6चंडीगढ़महेंद्र पांडे
7छत्तीसगढ़स्मृति ईरानीसिद्धार्थ शम्भू
8दादरा नगर हवेली & दमन एवं दीववर्षाबेन नरेंद्रभाई दोशी
9दिल्लीडॉ. विनय सहस्रबुद्धेजामयांग त्सेरिंग नामग्याल, दर्शनाबेन जरदोश
10गोवाडॉ. भारती प्रवीण पवारअनिल एंटनी
11गुजराततरुण चुघअजय महावर, गोमती साई
12हरियाणास्मृति ईरानीडॉ. भोला सिंह
13हिमाचल प्रदेशश्रीकांत शर्मादर्शाना सिंह
14जम्मू & कश्मीरडॉ. सतीश पूनियारीना कश्यप, हिमाचल प्रदेश
15झारखंडगजेंद्र पटेलसौरभ सिंह, निवेदिता सिंह, बिहार
16कर्नाटकहरीश द्विवेदीडॉ. कसम वेंकटेश्वरलू
17केरलमप्रो. एम. नागराजाएम. वेंकटेशन
18लद्दाखराजकुमार भाटिया, दिल्ली
19लक्षद्वीपजॉर्ज कुरियन
20मध्य प्रदेशबिप्लब कुमार देब रेखा वर्मा
21महाराष्ट्रबैजयंत जय पांडा अमित मालवीय, सदानंद शेट तनवाडे, कमलजीत सहरावत
22मणिपुरडॉ. राजदीप रॉय
23मेघालयकनाद पुरकायस्थडॉ. नुमल मोमिन, असम
24मिजोरमडॉ. भगवत कराड
25नगालैंडअनिल एंटनी
26ओडिशाडी. पुरंदेश्वरीडॉ. स्वदेश सिंह
27पुदुचेरीके. सुरेंद्रन
28पंजाबडॉ. सतीश पूनियावीरेंद्र सचदेवा,  (डॉ.) अलका गुर्जर
29राजस्थानसंजय भाटियाकविता पाटीदार, कुलजीत चहल
30सिक्किमराजू बिष्टा
31तमिलनाडुराम माधवनिर्मल कुमार सुराणा, डी. के. अरुणा
32तेलंगानासुनील बंसलअभय पाटिल, रेखा शर्मा
33त्रिपुरामृगांका देव बर्मन
34उत्तर प्रदेशविनोद तावड़ेजगदीश पटेल, मेधा कुलकर्णी, डॉ. प्रदीप वर्मा,अनंत ओझा
35उत्तराखंडराम माधवअरविंद मेनन, बांसुरी स्वराज
36पश्चिम बंगालसुनील बंसललाल सिंह आर्य, राजेंद्र सिंह, बिहार, पिंकी कुशवाहा, बिहार

राम माधव और सुनील बंसल को किन राज्यों की जिम्मेदारी मिली?

राम माधव को तमिलनाडु और उत्तराखंड का प्रभारी बनाया गया है। उत्तराखंड में उनके साथ अरविंद मेनन और बांसुरी स्वराज को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है। तमिलनाडु में उनके साथ निर्मल कुमार सुराना और डॉ. के. अरुणा सह-प्रभारी होंगी। दूसरी ओर सुनील बंसल को तेलंगाना और पश्चिम बंगाल दोनों राज्यों का प्रभारी बनाया गया है। तेलंगाना में उनके साथ अभय पाटिल और रेखा शर्मा सह-प्रभारी हैं। पश्चिम बंगाल में लाल सिंह आर्य, राजेंद्र सिंह और पिंकी कुशवाहा को सह-प्रभारी बनाया गया है।

स्मृति ईरानी को कहां की कमान मिली है?

भाजपा ने स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ और हरियाणा का प्रभारी बनाया है। छत्तीसगढ़ में उनके साथ सिद्धार्थ शंभू को सह-प्रभारी बनाया गया है। हरियाणा में डॉ. भोला सिंह को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी मिली है। यानी स्मृति ईरानी को एक साथ दो राज्यों के संगठन की जिम्मेदारी दी गई है। सूची में कई राज्यों के लिए प्रभारी के साथ सह-प्रभारी भी नियुक्त किए गए हैं, ताकि प्रदेश संगठन से जुड़े कामों में जिम्मेदारियों का बंटवारा किया जा सके।

उत्तर प्रदेश में किसे प्रभारी और सह-प्रभारी बनाया गया है?

उत्तर प्रदेश में विनोद तावड़े को प्रभारी बनाया गया है। उनके साथ चार सह-प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। इनमें जगदीश पटेल, मेधा कुलकर्णी, डॉ. प्रदीप वर्मा और अनंत ओझा शामिल हैं। भाजपा की सूची में उत्तर प्रदेश के लिए प्रभारी के साथ सबसे ज्यादा चार सह-प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। इससे राज्य में संगठनात्मक कामकाज के लिए बनाई गई नई टीम का ढांचा स्पष्ट होता है।

गुजरात, जम्मू-कश्मीर और पंजाब में क्या बदलाव हुआ?

गुजरात का प्रभारी तरुण चुग को बनाया गया है। उनके साथ अजय महावर और गोमती साई को सह-प्रभारी बनाया गया है। जम्मू-कश्मीर में डॉ. सतीश पूनिया को प्रभारी और रीना कश्यप को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। पंजाब में भी डॉ. सतीश पूनिया को प्रभारी बनाया गया है। उनके साथ वीरेंद्र सचदेवा और डॉ. अलका गुर्जर सह-प्रभारी हैं। इस तरह सतीश पूनिया को दो राज्यों की जिम्मेदारी मिली है।

अमित मालवीय की संगठन में फिर एंट्री, क्या जिम्मेदारी मिली? 

मध्य प्रदेश में बिप्लब कुमार देब को प्रभारी और रेखा वर्मा को सह-प्रभारी बनाया गया है। महाराष्ट्र में बैजयंत जय पांडा को प्रभारी नियुक्त किया गया है। उनके साथ अमित मालवीय, सदानंद शेट तानावड़े और कमलजीत सहरावत को सह-प्रभारी बनाया गया है। राजस्थान में संजय भाटिया को प्रभारी बनाया गया है, जबकि कविता पाटीदार और कुलजीत चहल सह-प्रभारी होंगे। भाजपा ने कई राज्यों में एक प्रभारी के साथ दो या उससे ज्यादा सह-प्रभारी भी नियुक्त किए हैं।

पूर्वोत्तर और दूसरे राज्यों में कौन संभालेगा संगठन?

पूर्वोत्तर के राज्यों में भी नई नियुक्तियां की गई हैं। असम में मंगल पांडे को प्रभारी बनाया गया है, जबकि फांगनोन कोन्याक और मनोज तिग्गा सह-प्रभारी हैं। अरुणाचल प्रदेश में डॉ. देवेश कुमार प्रभारी बनाए गए हैं। मेघालय में कनाड पुरकायस्थ प्रभारी और डॉ. नुमल मोमिन सह-प्रभारी हैं। मणिपुर में डॉ. राजदीप राय, मिजोरम में डॉ. भगवत कराड और नगालैंड में अनिल एंटनी को प्रभारी बनाया गया है। त्रिपुरा में मृगांक देव बर्मन को जिम्मेदारी मिली है।


Leave a Reply

Next Post

देश का मुख्य पर्यटन केंद्र बनेगा अपना चंपारण

शेयर करे73 करोड़ के वल्लभाचार्य स्टैच्यू कॉम्प्लेक्स को मिली मंजूरी इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर, 23 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर स्थित महाप्रभु वल्लभाचार्य की जन्मस्थली चंपारण देश के प्रमुख आध्यात्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित होगी। करीब 15 एकड़ में विकसित होने वाली परियोजना में महाप्रभु […]

You May Like

संपत्ति बंटवारे के विवाद में भतीजे ने चाचा पर किया जानलेवा हमला....|....चलती बाइक पर अचानक गिरी सूखे पेड़ की टहनी: 40 वर्षीय युवक की मौत, पत्नी-बच्चा गंभीर घायल....|....देश का मुख्य पर्यटन केंद्र बनेगा अपना चंपारण....|....भाजपा ने किया प्रदेश प्रभारियों का ऐलान....|....छिंदवाड़ा में स्वाइन फ्लू की दस्तक....|....उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा....|....भोपाल में थाने के अंदर वकील से मारपीट पर एक्शन....|....शिमला के माल रोड पर महिला से बेरहमी से मारपीट....|....हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में मारपीट और पुलिस कार्य में बाधा के मामले में नौ गिरफ्तार....|....राज्यसभा सीट पर चेहरा बदल भी सकती है भाजपा