कूचबिहार जाने से रोकने पर भड़की ममता, बोलीं- चुनाव आयोग का नाम ‘मोदी कोड ऑफ कंडक्ट’ होना चाहिए

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

कोलकाता 11 अप्रैल 2021। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के चौथे चरण के चुनाव में हुई हिंसा में चार लोगों की मौत के बाद राज्य का सियासी पारा चढ़ा हुआ है। कूचबिहार में शनिवार को हुई हिंसा के बाद चुनाव आयोग ने तीन दिन तक किसी भी नेता के वहां जाने पर रोक लगा दी है। इस राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भड़क गईं। ममता ने चुनाव आयोग पर हमला बोलते हुए कहा कि चुनाव आयोग को अपना नाम बदलकर ‘मोदी कोड ऑफ कंडक्ट’ (एमसीसी) रख लेना चाहिए। अब ममता 14 अप्रैल को कूचबिहार के दौरे पर जाएंगी।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि उन्हें पीड़ित परिवारों से मिलने से रोका गया है। ममता बनर्जी ने रविवार को ट्वीट कर चुनाव आयोग और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अपनी भड़ास निकाली। ममता ने लिखा, चुनाव आयोग (ईसी) को अपना नाम बदलकर एमसीसी यानी ‘मोदी कोड ऑफ कंडक्ट’ रख लेना चाहिए।

ममता ने आगे लिखा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अपनी पूरी ताकत झोंक दे, लेकिन मुझे अपने लोगों का दर्द साझा करने से इस दुनिया में कोई नहीं रोक सकता है। ममता ने कहा कि मुझे कूच बिहार में तीन दिनों के लिए अपने भाइयों और बहनों से मिलने से रोक सकते हैं, लेकिन मैं चौथे दिन वहां पहुंचूंगी। मैं 14 अप्रैल को पीड़ित परिवारों से मिलूंगी, मुझे कोई नहीं रोक पाएगा।

क्या है मामला?

बता दें कि बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को हुए चौथे चरण के मतदान के दौरान कूचबिहार के सितालकुची में फायरिंग हुई, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई। इसके बाद चुनाव आयोग ने तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए क्षेत्र में 72 घंटे तक किसी भी नेता के प्रवेश पर रोक लगा दी। यही नहीं आयोग ने अगले चरण यानी पांचवें दौर के मतदान से 72 घंटे पहले ही चुनाव प्रचार बंद करने का फरमान भी जारी कर दिया। चुनाव आयोग के इस फैसल से ममता बनर्जी खासा नाराज हैं। 

Leave a Reply

Next Post

लखनऊ में भयावह हुए हालात, मुख्यमंत्री योगी ने 2000 आईसीयू बेड तत्काल तैयार करने का दिया निर्देश

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव लखनउ 11 अप्रैल 2021। राजधानी लखनऊ में कोविड मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तत्काल दो हजार आईसीयू बेड तैयार करने के निर्देश दिए हैं। रविवार से बलरामपुर अस्पताल में 300 बेड पर मरीजों की भर्ती शुरू भी हो जाएगी। […]

You May Like

फर्जी नियुक्ति और फर्जी ट्रांसफर का गिरोह बेखौफ काम कर रहा है - कांग्रेस....|....भारत बनेगा सुरक्षा तकनीक का वैश्विक केंद्र, FSIE 2026 में पंकज भोयर का आह्वान....|....‘कजिन ईशा’ में विक्रांत राय और सुरभि तलोदिया का एवरग्रीन रोमांस....|....‘लव एंड वॉर’ में होगा रणबीर-आलिया-विक्की का ग्रैंड सिनेमाई संगम....|....इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज....|....भोपाल के करोंद में रविवार को मटकी फोड़ का महासंग्राम....|....सीएम बोले-सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से रखेंगे पक्ष, बेहतर समाधान निकालेंगे....|....बाईपास की मांग को लेकर पदयात्रा का ऐलान पड़ा भारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे को नोटिस....|....मृत भालू के नाखून काटकर ले गए थे आरोपी, वन विभाग ने दो को दबोचा....|....195वीं बटालियन सीआरपीएफ ने मनाया 20वां स्थापना दिवस