राहुल ने साधा सरकार पर निशाना, बोले- ‘सरकार सिर्फ निगरानी ही कर रही है’

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 20 मई 2022। पूर्वी लद्दाख में पैंगोंग झील पर एक चीन द्वारा एक और पुल बनाए जाने की खबरों के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सरकार पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, भारत की सुरक्षा और क्षेत्री अखंडता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री को राष्ट्र की रक्षा करनी चाहिए। 

दरअसल, दो दिन पहले सामने आया था कि चीन पूर्वी लद्दाख में रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण पैंगोंग त्सो झील पर एक दूसरे पुल का निर्माण कर रहा है। सैटेलाइट इमेज और मामले के जानकार लोगों के हवाले से यह जानकारी सामने आई थी। दो साल से अधिक समय से पूर्वी लद्दाख में कई जगहों पर भारतीय और चीनी सेनाओं के बीच जारी गतिरोध के बीच पुल का निर्माण किया जा रहा है। 

राहुल ने यूं साधा निशाना 
राहुल गांधी ने ट्वीट किया, चीन पैंगोंग पर पहला पुल बनाता है। भारत सरकार कहती है, ‘हम स्थिति की निगरानी कर रहे हैं।’ अब चीन पैंगोंग पर दूसरा पुल बनाता है। भारत सरकार फिर कहती है, ‘हम स्थिति की निगरानी कर रहे हैं।’ उन्होंने कहा, “भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा और क्षेत्रीय अखंडता पर कोई समझौता नहीं किया जा सकता है। एक डरपोक और कायराना प्रतिक्रिया से काम नहीं चलेगा। पीएम को राष्ट्र की रक्षा करनी चाहिए।”

पहले ही एक पुल बना चुका है चीन 
अगस्त 2020 में भारतीय सैनिकों द्वारा पैंगोंग झील के दक्षिणी तट पर कई रणनीतिक चोटियों पर कब्जा करने के बाद चीन अपने सैन्य बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। भारत भी सैन्य तैयारियों को बढ़ाने के समग्र प्रयासों के तहत सीमावर्ती क्षेत्रों में पुलों, सड़कों और सुरंगों का निर्माण कर रहा है। पता चला है कि चीन ने हाल ही में इलाके में पहले पुल का निर्माण कार्य पूरा किया है। जानकारों ने कहा कि नया पुल वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) से 20 किमी से अधिक क्षेत्र में बनाया जा रहा है। एलएसी के साथ चीनी गतिविधियों पर नजर रखने वाले भू-स्थानिक खुफिया शोधकर्ता डेमियन साइमन ने ट्विटर पर नए निर्माण की उपग्रह छवियां पोस्ट की हैं

Leave a Reply

Next Post

एशिया कप और टी20 विश्व कप जीतना चाहते हैं विराट, द्रविड़ से बात करके लेगें क्रिकेट से ब्रेक

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 20 मई 2022। भारतीय क्रिकेट टीम के सुपर स्टार विराट कोहली ने आईपीएल के बाद अपने प्लान और करियर के खराब दौर पर खुलकर बात की है। विराट ने इस दौरान कुछ समय के लिए क्रिकेट से ब्रेक लेने की सलाह पर भी […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं