बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन, हाईकमीशन को घेर कर की नारेबाजी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 10 दिसंबर 2024। बांग्लादेश के हिंदुओं पर काफी अत्याचार हो रहे हैं। इन्हें देखते हुए अब दिल्ली में प्रदर्शन हो रहा है। यह प्रदर्शन बांग्लादेश हाई कमीशन के बाहर किया जा रहा है। प्रदर्शकारियों की भारी भीड़ हाथों में अलग- अलग नारों वाली तख्तियां लेकर वहां पहुंच रहे हैं। प्रदर्शनकारियों में साधु-संत और महिलाएं भी शामिल हैं। हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को बंद करने की मांग की जा रही है।

बंग्लादेश में हिंदुओं पर बढ़ रहे हमलों के पीछे का कारण शेख हसीना की सरकार का तख्तापलट और हिंदू धर्म गुरु चिन्मय कृष्णा दास की गिरफ्तारी है। बीते दिन ढाका में मौजूद भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने हिंदुओं पर अत्याचार का मुद्दा उठाया था। बांग्लादेश के विदेश सलाहकार मोहम्मद तौहीद हुसैन के सामने विक्रम मिस्री ने इस मुद्दे को उठाया था। विदेश सचिव मिस्री ने हुसैन से मुलाकात के बाद कहा, ‘ हमने हाल की घटनाओं पर भी चर्चा की और अल्पसंख्यकों की सुरक्षा और कल्याण से संबंधित चिंताओं से उन्हें अवगत कराया। हमने सांस्कृतिक और धार्मिक संपत्तियों पर हमलों की खेदजनक घटनाओं पर भी चर्चा की।’

Leave a Reply

Next Post

आरबीई गवर्नर शक्तिकांत दास आज लेंगे विदाई, संजय मल्होत्रा होंगे नए गवर्नर

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 10 दिसंबर 2024। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर शक्तिकांत दास आज अपना कार्यकाल पूरा कर लेंगे और उनका कार्यकाल समाप्त हो जाएगा। शक्तिकांत दास ने भारतीय रिजर्व बैंक के 25वें गवर्नर के रूप में काम किया है। वे आज यानी 10 दिसंबर […]

You May Like

बैज बोले- बीएसपी लोहा चोरी के तार सीएम हाउस से जुड़े....|....DMF के कामों में गड़बड़ी मिली,सब-इंजीनियर पर कार्रवाई के निर्देश....|....महिला के पेट से निकाला गया 8 किलोग्राम वजनी विशालकाय ट्यूमर....|....‘दो बच्चों का झगड़ा था, सियासी रंग दे दिया’....|....जीतन राम मांझी की हालत में सुधार....|....बिहार में फिर डबल मर्डर : पति-पत्नी की गोली मारकर हत्या....|....एमपी में जहरीली शराब से पिता-बेटा समेत 19 मौतें....|....70 करोड़ की निवेश ठगी का खुलासा....|....इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, मिलने के लिए गौरेला पहुंची 17 वर्षीय किशोरी....|....'पूर्व सीएम करुणानिधि ने सत्ता का दुरुपयोग किया'