शहबाज शरीफ ने भारत-पाक संघर्ष विराम के लिए ट्रंप का फिर से शुक्रिया अदा किया

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

इस्लामाबाद 09 नवंबर 2025। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने मई में हुए भारत-पाकिस्तान संघर्ष विराम के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का शनिवार को फिर से शुक्रिया अदा किया। नयी दिल्ली लगातार यह कहती रही है कि भारत और पाकिस्तान 10 मई को संघर्ष रोकने के लिए एक समझौते पर पहुंचे थे और इस प्रक्रिया में कोई तीसरा पक्ष शामिल नहीं था। शरीफ ने बाकू में अजरबैजान की विजय दिवस परेड को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘राष्ट्रपति ट्रंप के साहसिक और निर्णायक नेतृत्व के कारण ही पाकिस्तान और भारत के बीच संघर्ष विराम हुआ, दक्षिण एशिया में शांति बहाल हुई, एक बड़ा युद्ध टल गया और लाखों लोगों की जान बच गई।”

दस मई के बाद से, जब ट्रंप ने सोशल मीडिया पर घोषणा की थी कि वाशिंगटन की मध्यस्थता में लंबी बातचीत के बाद भारत और पाकिस्तान ‘‘पूर्ण और तत्काल संघर्ष विराम” पर सहमत हुए हैं, तब से ट्रंप ने कई बार यह दावा दोहराया है कि उन्होंने दोनों देशों के बीच तनाव ‘‘दूर करने” में मदद की। हालांकि, भारत ने किसी भी तीसरे पक्ष के हस्तक्षेप से लगातार इनकार किया है। अपने संबोधन में, शरीफ ने कश्मीर का भी जिक्र किया और कहा कि काराबाख में अजरबैजान की जीत उत्पीड़न के खिलाफ लड़ रहे सभी देशों के लिए आशा की किरण है।

Leave a Reply

Next Post

ढाका में ‘लॉकडाउन’ से पहले पुलिस का पावर शो, 7000 जवानों ने संभाली सड़कों की सुरक्षा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव ढाका 09 नवंबर 2025। बांग्लादेश पुलिस ने देश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग के 13 नवंबर को होने वाले ‘ढाका लॉकडाउन’ कार्यक्रम से पहले राजधानी में प्रमुख स्थानों पर बड़े पैमाने पर समन्वित सुरक्षा अभ्यास किया है। कई अखबारों ने ढाका […]

You May Like

इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज....|....भोपाल के करोंद में रविवार को मटकी फोड़ का महासंग्राम....|....सीएम बोले-सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से रखेंगे पक्ष, बेहतर समाधान निकालेंगे....|....बाईपास की मांग को लेकर पदयात्रा का ऐलान पड़ा भारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे को नोटिस....|....मृत भालू के नाखून काटकर ले गए थे आरोपी, वन विभाग ने दो को दबोचा....|....195वीं बटालियन सीआरपीएफ ने मनाया 20वां स्थापना दिवस....|....अब थाना बनेगा ‘एसपी ऑफिस’....|....वेतन एरियर जारी करने के बदले 10 हजार की रिश्वत....|....हथियारों का रास्ता छोड़ा, अब घर लौटे 50 पूर्व माओवादी....|....तुकाराम की राह पर चला बेंगलूरु खाद्य सुरक्षा विभाग