ठेकेदारों के सिंडिकेट पर कार्रवाई: 125 करोड़ के टेंडर निरस्त

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

कानपुर, 26 अगस्त 2026। कानपुर में मुख्यमंत्री के सख्त तेवरों के बाद नगर निगम की टेंडर प्रक्रिया में भ्रष्टाचार करने वालों पर पुलिस कमिश्नर और नगर आयुक्त ने मंगलवार को शिकंजा कसा है। नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने 125 करोड़ के टेंडर निरस्त कर दिए हैं। आठ कंपनियों में से पांच की टेंडर प्रक्रिया में भ्रष्टाचार पाया गया। इन पांच कंपनियों को ब्लैक लिस्टेड कर दिया गया।

इसके साथ ही छह कंपनियों पर प्राथमिकी भी दर्ज करा दी गई है। वहीं, एक कंपनी को ब्लैक लिस्ट करने की प्रक्रिया चल रही है। पुलिस ने दो ठेकेदार संदीप जैन और रज्जन बाजपेई को गिरफ्तार कर लिया है। डरा-धमकाकर और जालसाजी कर ठेके बांटने के आरोपी आगरा निवासी गोविंद शर्मा की पुलिस को तलाश है। वह छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में भी ठेकेदारी कर चुका है।

डरा-धमकाकर टेंडर प्रक्रिया में न शामिल होने का दबाव डालता था
उसकी लोकेशन राजस्थान में मिल रही है। सीपी ने जांच के लिए स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) भी गठित कर दी है। पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने बताया कि कई दिनों से नगर निगम की टेंडर प्रक्रिया में धांधली की शिकायतें मिल रहीं थीं। ठेकेदारों का सिंडीकेट दूसरे ठेकेदारों को डरा-धमकाकर टेंडर प्रक्रिया में न शामिल होने का दबाव डालता था।

कुल छह प्राथमिकी दर्ज की गई हैं
आरोपी ठेकेदार फर्जी कागजों और गलत सूचनाओं के आधार पर अपनी कंपनियों का संचालन कर रहे थे। इसमें गोविंद शर्मा का नाम आया है। यह 15 फीसदी कम रेट पर टेंडर डलवाता था और फिर लॉटरी सिस्टम से अपने ही लोगों को ठेका दिलवा देता था। सीपी ने बताया ठेकेदारों के खिलाफ कुल छह प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। इनमें पांच स्वरूपनगर थाने में नगर आयुक्त की ओर से और एक प्राथमिकी ठेकेदार सनी सिंह की ओर से फजलगंज थाने में दर्ज कराई गई है।

गैंगस्टर की होगी कार्रवाई
पुलिस कमिश्नर ने बताया कि गोविंद शर्मा समेत जिन ठेकेदारों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई हैं उन पर गैंगस्टर की कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही एडीसीपी सेंट्रल अर्चना सिंह के नेतृत्व में एसआईटी गठित कर दी गई है। इस टीम में एसीपी स्वरूपनगर के साथ ही एसएचओ स्वरूपनगर और फजलगंज भी रहेंगे। यह टीम अब तक दिए गए ठेकों, उन्हें कैसे बांटा जाता था, किन-किन अधिकारियों की मिलीभगत है, कौन-कौन डराते धमकाते थे आदि बिंदुओं की जांच करेगी।

अभिलेख सही न काम की गुणवत्ता
पुलिस कमिश्नर ने बताया कि ठेकेदारों की कंपनियों के न तो अभिलेख सही मिले हैं और न ही उनकी ओर से कराए गए कामों की गुणवत्ता ही सही पाई गई है। उनकी ओर से नगर निगम को दी गई सूचनाएं भी जांच में गलत और भ्रामक पाई गईं हैं।

ये कंपनियां ब्लैक लिस्टेड

  • तिरुपति ट्रेडर्स, प्रार्थना शुक्ला पत्नी प्रोफेसर राजेश शुक्ला।
  • मेसर्स दिलीप बाजपेई।
  • मेसर्स अजय इंटर प्राइजेज, मालिक अजय बाजपेई।
  • पारसनाथ बिल्डर, मालिक संदीप जैन।
  • कैला इंटरप्राइजेज, मालिक गोविंद शर्मा।

87 करोड़ के काम कराने के बाद कंपनियां हुईं ब्लैक लिस्टेड

  • कैला इंटरप्राइजेज ने 13 करोड़।
  • पारसनाथ बिल्डर ने 24 करोड़।
  • तिरुपति ट्रेडर्स ने 30 करोड़।
  • जगदंबा इंटरप्राइजेज ने 20 करोड़ के काम कराए हैं।

Leave a Reply

Next Post

दुर्ग-रायगढ़ के बीच 27 अगस्त से दौड़ेगी स्पेशल ट्रेन

शेयर करेयात्रियों के लिए राहत की खबर: राखी पर घर जाना होगा आसान इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर, 26 अगस्त 2026। रक्षाबंधन के मौके पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने अतिरिक्त यात्री सुविधा देने की तैयारी की है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल ने दुर्ग […]

You May Like

पीएम आवास की किस्त में गड़बड़ी का आरोप....|....एकलव्य विद्यालय के 3 विद्यार्थियों ने NEET में लहराया परचम....|....दुर्ग-रायगढ़ के बीच 27 अगस्त से दौड़ेगी स्पेशल ट्रेन....|....ठेकेदारों के सिंडिकेट पर कार्रवाई: 125 करोड़ के टेंडर निरस्त....|....योगी सरकार का बेटियों को तोहफा....|....सेरेना विलियम्स का कमबैक रहा अधूरा....|....तिब्बत में फटे ग्लेशियर से नेपाल में तबाही....|....फिर सिनेमाघरों में लौटेगी ‘अवेंजर्स एंडगेम’....|....ऑपरेशन सिंदूर: ‘शूट करो’ और 314 किमी दूर ढेर हुआ टारगेट....|....चुनाव से पहले सपा का बड़ा एलान