कोविड-19 : जन जागरूकता एवं होम आइसोलेशन मरीजों की मॉनीटरिंग के लिए सर्वेक्षण दल को सभी वार्डों में किया गया तैनात

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

जगदलपुर 07 सितम्बर 2020। कलेक्टर रजत बंसल के निर्देशानुसार नगर निगम के द्वारा कोविड-19 के संबंध में जन जागरूकता एवं होम आइसोलेशन में उपचार प्राप्त कर रहे मरीजों की मॉनीटरिंग के लिए पुनः सर्वेक्षण दल को शहर के समस्त 48 वार्ड में तैनात किया जा रहा है। ज्ञात हो कि नोवेल कोरोना वायरस के महामारी के रोकथाम एवं समुचित प्रबंधन हेतु मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 06 सितम्बर 2020 को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से बीमारी के कारगर उपाय करने हेतु जिला प्रशासन को आदेशित किया गया है। निर्देशों के परिपालन में कलेक्टर श्री बंसल द्वारा कोविड-19 के संबंध में जन जागरूकता एवं होम आइसोलेशन में उपचार प्राप्त कर रहे मरीजों की मॉनीटरिंग हेतु जगदलपुर नगर निगम आयुक्त को आदेश दिए थे। इसके लिए नगर निगम आयुक्त प्रेम पटेल द्वारा शहर के 48 वार्ड को 08 जोन में बाँटकर सर्वे का कार्य करवाया जा रहा है जिसके लिए आठ जोन अधिकारी, सभी वार्ड के लिए वार्ड प्रभारी अधिकारी गठित किया गया है तथा सर्वेक्षण दल में सहायक शिक्षक, आँगनबाड़ी कार्यकर्ता, स्वास्थ्य मितानीन और पुलिस विभाग के आरक्षक की ड्यूटी लगाई गई है। उक्त कार्य में लगे सभी अधिकारी-कर्मचारी संबंधित वार्ड पार्षद के मार्गदर्शन में संपूर्ण कार्य को सम्पादित करेंगे तथा होम आइसोलेशन में रहने वाले मरीजों की जानकारी प्रतिदिन नगर निगम कार्यालय में प्रभारी अधिकारी को दिया जाएगा।

Leave a Reply

Next Post

होम आईसोलेटड मरीजों को किया जाएगा दो बार काॅल

शेयर करेजिला स्तर पर होम आईसोलेशन के मरीजों की टेलीकंसलटेंशन के लिए नियंत्रण कक्ष स्थापित करने कलेक्टर ने दिए निर्देश जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक में कोविड 19 से बचाव और इलाज की व्यवस्था की समीक्षा के दौरान इंडिया रिपोर्टर लाइव धमतरी 07 सितंबर 2020। अब जिले में कोविड 19 के […]

You May Like

तिलक वर्मा ने हारा हुआ मैच जिताया....|....शरीर में इस मिनरल की कमी से कमजोर हो जाती है इम्युनिटी, हार्ट भी पड़ सकता है कमजोर....|....कबीरधाम के 145 धान उपार्जन केंद्रों में 10 नवंबर तक पूरी करनी होंगी तैयारियां, 37 नए केंद्र भी शामिल....|....ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड के पास मिली अज्ञात युवक की लाश....|....चार दिन सफाई बंद रखने पर ठेकेदार पर 10 हजार का जुर्माना....|....एयरपोर्ट जैसी सुविधाओं वाले बस टर्मिनल से दौड़ेंगी गुजरात-राजस्थान की बसें....|....किसान के घर से 50 लाख की चोरी का दावा....|....जय भानुशाली: 'पैसा हमारे बीच कभी नहीं आया'....|....500 करोड़ रुपये के विवाद पर महाराष्ट्र में घमासान....|....डेमोक्रेट को वोट देना पड़ा भारी