मोबाइल नंबर के बिना मिलेगा टीके का स्लॉट,छत्तीसगढ़ ने लॉन्च किया नया पोर्टल

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 13 मई 2021। छत्तीसगढ़ ने सीजी टीका वेब पोर्टल लॉन्च किया है। राज्य ने अपनी मोबाइल इंटरनेट से वंचित आबादी को हेल्प डेस्क की मदद से टीकाकरण के लिए सक्षम बनाने के लिए ये पोर्टल लॉन्च किया है। राज्य सरकार ने कहा कि यह पहल राज्य के गरीब निवासियों की टीकाकरण में मदद के लिए हैं जिनके पास स्मार्ट फोन या इंटरनेट सुविधाओं की कमी है। सरकार पंचायतों, शहरी निकायों और नगर निगमों के स्तर पर हेल्प डेस्क स्थापित कर रही है।

राज्य सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि “यह पहल लोगों को लंबी कतारों में इंतजार से बचाएगी। उन्हें बस इतना करना है कि वे अपनी डीटेल http://cgteeka.cgstate.gov.in/user-registration पर अपलोड करें। जैसे ही वे पंजीकरण प्रक्रिया को ऑनलाइन पूरा करते हैं, उन्हें एक ही फोन पर एसएमएस के माध्यम से टीकाकरण के समय और स्थान के बारे में जानकारी प्राप्त होगी”।

फिलहाल कोविन वेब पोर्टल कोविड टीकों के लाभार्थियों को रजिस्टर करने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर उपयोग किया जा रहा है, इसके लिए सिस्टम में दर्ज करने के लिए मोबाइल नंबर की आवश्यकता होती है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि सीजी टेका वेब पोर्टल राज्य की बड़े पैमाने पर गरीब और ग्रामीण आबादी को ध्यान में रखते हुए मोबाइल नंबर के बिना काम करता है।

छत्तीसगढ़ सरकार का दावा है कि यहां न सिर्फ पॉजिटिविटी रेट में कमी आई है, बल्कि कोविड से मरने वालों की संख्या में भी कमी देखी गई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य के अस्पतालों में बेड की संख्या बढ़ा दी है और ऑक्सीजन की कमी को भी दूर किया है। साथ ही राज्य में टीकाकरण की रफ्तार भी तेज होती दिख रही है। 

कोरोना की दूसरी लहर में अब नए मामलों में कमी देखी जा रही है। जहां 24 अप्रैल को 17 हजार डेली केस आए थे, वहीं आज यह संख्या घटकर 11 हजार पर आ गई है। आंकड़ों पर गौर करें तो 24 अप्रैल को राज्य में 17 हजार नए कोरोना केस आए थे। वहीं, 26 अप्रैल को 15 हजार, 29 अप्रैल को 15804 मामले आए। मगर मई आते ही इसकी रफ्तार में कमी देखी गई। 4 मई को 15785 नए केस आए और धीरे-धीरे घटकर यह आंकड़ा 8 मई को 12 हजार पर आ गया। 9 मई को 9 हजार और 10 मई को 11 हजार नए केस सामने आए।

Leave a Reply

Next Post

बंगाल में मिली हार पर मंथन जारी, नेता बोले- क्षेत्रीय नेताओं की कमी और गलत चुनावी मुद्दों के कारण हारी भाजपा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव कोलकाता 13 मई 2021 । भारतीय जनता पार्टी को हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में निराशा हाथ लगी है। अब पार्टी हार पर लगातार मंथन कर रही है। इस चर्चा में क्षेत्रीय नेतृत्व की कमी की बात मजबूती से सामने निकलकर आ रही है। […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां