‘सेल्फी’ के कलेक्शन में चौथे दिन आई बड़ी गिरावट, अक्षय कुमार की फिल्म ने कमाए इतने करोड़

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 28 फरवरी 2023। पठान की सफलता के बीच अक्षय कुमार की सेल्फी फ्लॉप फिल्मों में गिनती होती नजर आ रही है. सोशल मीडिया पर जहां फिल्म की रिलीज से पहले गानों और ट्रेलर का प्रमोशन देखने को मिल रहा था. वहीं बॉक्स ऑफिस पर इसका हाल बेहद बुरा होता दिख रहा है. दरअसल, तीन दिनों में जहां फिल्म ने 10.30 करोड़ की कमाई की थी तो वहीं चौथे दिन फिल्म की कमाई में गिरावट आ गई है, जो कि फिल्म की कास्ट ही नहीं फैंस को भी निराश करने वाला है।

अक्षय कुमार और इमरान हाशमी की फिल्म सेल्फी, पिछले शुक्रवार को रिलीज़ हुई है, जिसका वीकेंड कलेक्शन सामने आया था. वहीं फिल्म ने वीकेंड पर 3.95 करोड़ रुपये की कमाई की थी. वहीं बॉक्स ऑफिस वर्ल्डवाइड के अनुसार फिल्म ने चौथे दिन यानी सोमवार को 1.25 करोड़ की कमाई की है, जो कि बाकी तीन दिन के मुकाबले में काफी कम है. इस आंकड़े को देखने के बाद फिल्म के फ्लॉप होने की आशंका बढ़ती जा रही है. हालांकि पठान के सामने कार्तिक आर्यन की शहजादा भी बुरी तरह फ्लॉप हो रही है. वहीं रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की अपकमिंग फिल्म मैं झूठी तू मक्कार का क्या होता है ये देखने लायक होगा।

बता दें, राज मेहता द्वारा निर्देशित सेल्फी, 2019 की मलयालम फिल्म ड्राइविंग लाइसेंस की रीमेक है, जिसमें अक्षय कुमार ने विजय कुमार नाम के एक काल्पनिक एक्टर की भूमिका निभाई है, जो कि एक सेल्फी को लेकर इमरान हाशमी द्वारा एक आरटीओ इंस्पेक्टर के साथ टकरा जाता है. इस फिल्म में अक्षय कुमार और इमरान हाशमी के अलावा डायना पैंटी और नुसरत भरुचा भी नजर आ रहे हैं. हालांकि फिल्म के गाने मैं खिलाड़ी और कुड़िये नी तेरी सोशल मीडिया पर ट्रैंड कर रहा है।

Leave a Reply

Next Post

'केएल राहुल को उपकप्तानी पद से हटाना कुछ भी संकेत नहीं देता, रोहित शर्मा ने तीसरे टेस्ट से पहले प्लेइंग XI को लेकर कही बड़ी बात

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव इंदौर 28 फरवरी 2023। इंदौर में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच खेला जाएगा. दोनों टेस्ट मैच जीतकर भारतीय टीम सीरीज में 2-0 से आगे हैं. अब टीम इंडिया तीसरा टेस्ट मैच जीतकर सीरीज को जीतना चाहेगी. भारत ने पहले ही […]

You May Like

5 लाख पौधों से बदलेगी गड़चिरोली की तस्वीर....|....प्राग की गलियों में मिला सेज़ल शर्मा को सुकून का खजाना....|....रेवती महुरकर की रफ्तार से चौंका बॉलीवुड....|....शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट....|....त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक....|....सिलेंडर विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत