सफल निर्वाचन के लिए बेहतर समन्वय से काम करें अधिकारी : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 21 सितम्बर 2020। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ द्वारा मरवाही विधानसभा उप निर्वाचन कार्य के लिए रिटर्निंग, सहायक रिटर्निंग एवं अन्य अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण राजधानी रायपुर के लभांडी स्थित कोटयार्ड मैरियट होटल में 20 सितंबर को  शुभारंभ किया गया।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना कंगाले ने प्रशिक्षण सत्र के शुभारंभ अवसर पर कहा कि निर्वाचन की विश्वसनीयता, निष्पक्षता और पारदर्शिता बनाये रखना ही निर्वाचन अधिकारी की योग्यता की कसौटी है। निर्वाचन की सफलता निर्वाचन अधिकारियों की समन्वय क्षमता पर निर्भर है। उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्य को पूरा करने के लिए विभिन्न स्तर पर टीम काम करती है और इन टीमों के बीच बेहतर समन्वय ही सफलता का आधार है। प्रशिक्षण में बताया गया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचन की घोषणा होते ही आदर्श आचरण संहिता लागू हो जाती है। इस स्थिति में प्रशासनिक अधिकारी निर्वाचन होने तक यह सुनिश्चित करें, कि इस दौरान किसी भी शासकीय भवन, शासकीय मशीनरी का उपयोग राजनीतिक गतिविधियों के लिए न हो। प्रशिक्षण में कोरोना संक्रमण से सुरक्षा के उपायों के संबंध में भी बताया गया। इसके अलावा निर्वाचन से संबंधित प्रक्रिया और कार्यों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में एडिशनल सीईओ के सी देवसेनापति,   संयुक्त कलेक्टर यू.एस. अग्रवाल, रायपुर नगर निगम के एडिशनल कमिश्नर पुलक भट्टाचार्य, संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बिपिन मांझी और के.आर.आर.सिंह ने निर्वाचन प्रक्रियाओं के बारे में रिटर्निग और सहायक रिटर्निग अधिकारियों को प्रशिक्षित किया।

प्रशिक्षण के दूसरे दिन 21 सितंबर को रिटर्निंग, सहायक रिटर्निंग अधिकारियों एवं नोडल अधिकारियों को पोस्टल बैलेट सहित मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट, निर्वाचन व्यय मॉनिटरिंग, पेड न्यूज, फेक न्यूज, एमसीएमसी आदि के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न सत्रों में ईव्हीएम तथा व्हीव्हीपेट के प्रयोग, मीडिया सर्टिफिकेशन, मीडिया मॉनिटरिंग, मतगणना, परिणामों की घोषणा, मतदाता जागरूकता कार्यक्रम, मतदान दलों का प्रबंधन सहित अन्य विषयों पर प्रस्तुतिकरण तथा चर्चा की गई। निर्वाचन के दौरान पेड न्यूज तथा भ्रामक समाचारों की निगरानी के साथ ही मीडिया की भूमिका और उनके साथ समन्वय पर भी चर्चा की गई। प्रशिक्षण में मीडिया प्रमाणन तथा निगरानी समिति (एमसीएमसी) के गठन तथा उसके दायित्वों पर प्रकाश डाला गया। साथ ही जिला निर्वाचन अधिकारी और रिटर्निंग अधिकारी के दायित्वों, मतदाता सूची का पुनरीक्षण, आदर्श आचरण संहिता और अन्य विषयों पर जानकारी दी गई।

इस अवसर पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डोमन सिंह, अपर कलेक्टर अजीत बसंत, उप जिला निर्वाचन अधिकारी डिगेश पटेल, अनुविभागीय दंडाधिकारी मयंक चतुर्वेदी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Next Post

राष्ट्रीय पोषण माह 2020 : हर घर में हो पोषण वाटिका का विकास : ‘मोर घर मोर बाड़ी विषय‘ पर वेबिनार आयोजित

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 21 सितंबर 2020। महिला एवं बाल विकास द्वारा यूनिसेफ के सहयोग से पोषण माह के दौरान डिजिटल प्लेटफार्म के माध्यम से विभिन्न गतिविधियों का आयोजन कर जागरूकता और व्यवहार परिवर्तन का प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी में 21 सितम्बर को डिजिटल मीट […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं