भाजपा महिला मोर्चा का विरोध प्रदर्शन, राहुल गांधी पर अपमानजनक टिप्पणी का आरोप

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

पटना 02 सितंबर 2025। बिहार में चल रही वोटर अधिकार यात्रा के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गाली देने और उनकी माता के प्रति अपशब्द कहने का आरोप लगने के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। इस मामले को लेकर प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा ने सोमवार को राजधानी रांची स्थित कांग्रेस कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन की तैयारी की है। भाजपा महिला मोर्चा की मीडिया प्रभारी कुमुद झा ने कहा कि राहुल गांधी का यह व्यवहार न केवल अपमानजनक है, बल्कि भारतीय राजनीति की गरिमा और संस्कारों के खिलाफ भी है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी देश के सर्वोच्च पद पर हैं, ऐसे में उनके प्रति या उनकी माता के प्रति अपशब्द कहना पूरे देश की अस्मिता को ठेस पहुंचाने वाला है। कुमुद झा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की मानसिकता यही दर्शाती है कि वह बिना गाली गलौज किए अपनी बात रखने में असमर्थ है।

कुमुद झा ने चेतावनी दी कि जब तक राहुल गांधी प्रधानमंत्री और जनता से सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगते, भाजपा महिला मोर्चा का आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता सड़क से लेकर सदन तक कांग्रेस के इस असंस्कारी रवैये का विरोध करेंगे।

सूत्रों के अनुसार, भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता सुबह से ही शहर के विभिन्न हिस्सों से कांग्रेस कार्यालय की ओर कूच करेंगी। प्रदर्शन के दौरान नारेबाजी और राहुल गांधी का पुतला दहन भी किया जाएगा। भाजपा नेताओं का कहना है कि कांग्रेस लगातार प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ अमर्यादित भाषा का प्रयोग कर रही है, लेकिन इस बार मामला केवल राजनीतिक मतभेद का नहीं बल्कि व्यक्तिगत मर्यादा और देश की संस्कृति पर चोट का है। भाजपा का यह आंदोलन आने वाले समय में और तेज हो सकता है यदि राहुल गांधी अपनी टिप्पणी पर माफी नहीं मांगते।

Leave a Reply

Next Post

बीजिंग में भव्य सैन्य परेड का आयोजन, पहली बार दिखे आधुनिक हथियार; किम और पुतिन भी मौजूद

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव बीजिंग 02 सितंबर 2025। चीन की राजधानी बीजिंग में मंगलवार को एक भव्य सैन्य परेड का आयोजन किया गया, जिसमें दुनिया के सामने मिसाइलें, लड़ाकू विमान और अन्य सैन्य हथियार दिखाए गए। इनमें से कई हथियारों का पहली बार सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन किया गया […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल