विदेश मंत्री जयशंकर ने UAE के मंदिर में की पूजा-अर्चना, बोले- ये भारत-UAE दोस्ती का एक जीवंत प्रतीक

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 24 जून 2024। विदेश मंत्री एस. जयशंकर संयुक्त अरब अमीरात के अपने समकक्ष अब्दुल्ला बिन जायद अल नाहयान के साथ व्यापक वार्ता करने के लिए रविवार को यहां पहुंचे। जयशंकर ने अबू धाबी में प्रतिष्ठित बीएपीएस हिंदू मंदिर के दर्शन किए और फिर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह में भाग लेने के बाद अल नाहयान के साथ बैठक के लिए रवाना हो गए, जिसमें दोनों नेता द्विपक्षीय संबंधों के साथ गाजा की समग्र स्थिति पर चर्चा कर सकते हैं।

जयशंकर ने मंदिर के दर्शन के तुरंत बाद ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “आज अबूधाबी में बीएपीएस हिंदू मंदिर के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। भारत-यूएई मित्रता का एक प्रत्यक्ष प्रतीक यह मंदिर दुनिया को एक सकारात्मक संदेश देता है और दोनों देशों के बीच एक सांस्कृतिक सेतु है।” प्रधानमंत्री मोदी ने इस साल 14 फरवरी को मंदिर का उद्घाटन किया था। जयशंकर ने मंदिर में बोचासनवासी अक्षर पुरुषोत्तम संगठन (बीएपीएस) के पदाधिकारियों से मुलाकात की। बीएपीएस ने यूएई द्वारा दान की गई भूमि पर मंदिर बनवाया है। 

Leave a Reply

Next Post

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो किसानों की मौत, पेड़ के नीचे खड़े होने से एक झटके में चली गई जान

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव बलौदाबाजार 24 जून 2024। जिले में एक दुखद घटना घटी है. पलारी थाना क्षेत्र के ग्राम कोसमंदी में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो किसानों की मौत हो गई है. घटना की सूचना पर पलारी पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल