सीएम साय ने किया शुभारंभ, बोले- महाराज चक्रधर ने शास्त्रीय कला संगीत को दी विश्व में नई पहचान

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 08 सितंबर 2024। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 10 दिन तक चलने वाले इस समारोह का विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि संगीत सम्राट महाराज चक्रधर ने शास्त्रीय कला संगीत को विश्व में एक नई पहचान दिलाई है। राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी को पूरा कर रही है। उन्होंने प्रदेश के किसानों, गरीबों सहित सभी वर्गों का आश्वस्त करते हुए कहा कि उनकी सरकार राज्य के प्रगति के लिए पूरी प्रतिबद्धता से काम कर रही है। उन्होंने स्थानीय कला संस्कृति के साथ-साथ पारंपरिक विरासत को सहेजने के लिए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने इस मौके पर रायगढ़ में संगीत महाविद्यालय प्रांरभ करने की घोषणा की। 

विगत पांच वर्षों में फीका पड़ गया था समारोह
मुख्यमंत्री ने संगीत और कला के क्षेत्र में योगदान देने वाले संगीत के मर्मज्ञ विद्वतजनों को नमन किया। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर रायगढ़ के शैल चित्रों पर आधारित अभिलेखीकरण पुस्तिका एवं चक्रधर समारोह की परिचय पुस्तिका का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि विगत पांच सालों में चक्रधर समारोह का आयोजन फीका पड़ गया था। अब रायगढ़ के विधायक और हमारे सरकार में वित्त मंत्री ओपी चैधरी की पहल से चक्रधर समारोह के आयोजन को और बेहतर तथा भव्य स्वरूप दिया गया है।

देश और दुनिया में नई पहचान
कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री रामविचार ने कहा कि महाराज चक्रधर ने रायगढ़ घराना के कला संगीत को संजोकर रखा है। उन्होंने कला संगीत को देश और दुनिया में एक नई ऊचाई देने का काम किया है। उनके इस योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि सम्राट चक्रधर शास्त्रीय कला संगीत के साथ-साथ स्थानीय कलाकारों को मंच प्रदान कर कला संस्कृति को एक नया आयाम दिया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश की कला संस्कृति, यहां की विरासत के संरक्षण और संवर्धन के लिए तत्परता से काम कर रही है। 

देश के प्रतिष्ठित आठ पद्मश्री कलाकार होंगे शामिल
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने चक्रधर समारोह के शुभारंभ समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा चक्रधर समारोह को एक भव्य तरीके से आयोजित किया जाएगा और आज उसे जिला प्रशासन, संस्कृति विभाग और पर्यटन विभाग के सहयोग से आज भव्य स्वरूप में आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस आयोजन में देश के प्रतिष्ठित आठ पद्मश्री कलाकार भाग लेने आ रहे हैं। 

Leave a Reply

Next Post

बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव क्षेत्र अवदाब में बदला, आईएमडी ने जारी किया भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 08 सितंबर 2024। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने रविवार को कहा कि बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दाब क्षेत्र अब अवदाब (डिप्रेशन) में बदल गया है। आईएमडी के अनुसार, अवदाब कलिंगपट्टनम (आंध्र प्रदेश) से लगभग 310 किलोमीटर पूर्व, गोपालपुर (ओडिशा) से […]

You May Like

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म....|....शिवपुरी का हाईटेक पोस्ट ऑफिस बना देश का मॉडल....|....पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति....|....जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस का हमला....|....रक्षाबंधन के बाद ससुराल लौटी नवविवाहिता की संदिग्ध मौत....|....कोरबा में चोरों का दुस्साहस: पहले 5 बिजली खंभे तोड़े....|....चौबीस घंटे बाद एनटीपीसी कोरबा के तीन यूनिट फिर चालू....|....भारतीय महिला टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक....|....जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग