एक दिन में 155 भूकंप के झटकों से हिला जापान, 24 की मौत, सुनामी का अलर्ट, पीएम किशिदा ने कही यह बात

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

टोक्यो 02 जनवरी 2024। 155 भूकंपों के बाद जापान की मौसम एजेंसी ने सुनामी की चेतावनी जारी की है। एंजेंसी ने तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों से अपील की है कि वह फिलहाल अपने घर न जाएं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, करीब एक हजार लोगों ने सेना के बेस पर शरण ली है। जापानी प्रधानमंत्री का कहना है कि उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जल्द ही मौके पर राहत सामाग्री पहुंचाई जाए और रेस्क्यू सुनिश्चित की जाए। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, भूंकप से 24 लोगों की मौत हो गई है।

पीएम किशिदा ने की बैठक, अधिकारियों को दिए निर्देश
जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने सोमवार रात आपदा प्रतिक्रिया बैठक के बाद मीडिया से बात की। उन्होंने बताया कि मैंने रेसक्यू बल और आपदा प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि वे जल्द से जल्द घटनास्थल पर पहुंच जाएं। अभी ठंड अपने चरम पर है। मैंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि विमान, जहाज का इस्तेमाल करें और तत्काल पानी, भोजन, कंबल, हीटिंग तेल, गैसोलीन  सहित अन्य आवश्यक चीजों की आपूर्ति करें।

तटीय इलाकों की इमारतें ढहीं
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सोमवार को जापान में लगातार एक के बाद एक करके 155 भूकंप आए हैं, जिनमे दो भूकंपों की तीव्रता तो 7.6 और 6 थी। वहीं, 153 झटकों की तीव्रता तीन से अधिक मापी गई है। जापान में 7.6 और 6 की तीव्रता वाले जोरदार भूकंप के कारण पश्चिमी तट के किनारे पर स्थित इमारतें ढह गईं। भूकंप के कारण अब तक 24 लोगों की मौत हो गई है। 

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) का कहना है कि होंशू के मुख्य द्वीप इशिकावा प्रान्त में आए भूकंप की तीव्रता 7.5 थी। वहीं, जापानी अधिकारियों का कहना है कि इशिकावा में आए भूकंप की तीव्रता 7.6 थी। जापानी अधिकारियों के मुताबिक, वाजिमा बंदरगाह पर चार-चार फीट ऊंची लहरें उठ रहीं थीं।

32 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल 
सरकार के प्रवक्ता योशिमासा हयाशी ने कहा कि भूकंप से कारण इशिकावा प्रान्त के वाजिमा शहर में आग लग गई और 32 हजार अधिक घरों की बिजली गुल हो गई। मौसम विज्ञान एजेंसी ने शुरू में इशिकावा के लिए एक बड़ी सुनामी की चेतावनी जारी की। साथ ही होन्शू के पश्चिमी तट के बाकी हिस्सों के साथ-साथ देश के सबसे उत्तरी मुख्य द्वीप होक्काइडो के लिए निचले स्तर की सुनामी की चेतावनी या सलाह जारी की। हयाशी ने जोर देकर कहा कि लोगों के लिए तटीय क्षेत्रों से दूर जाना महत्वपूर्ण है। हर मिनट मायने रखता है। कृपया तुरंत सुरक्षित क्षेत्र में चले जाएं। कई घंटों बाद चेतावनी को नियमित सुनामी में बदल दिया गया, जिसका अर्थ है कि समुद्र अभी भी 3 मीटर (10 फीट) तक की लहरें उत्पन्न कर सकता है। इसके अलावा उत्तर कोरिया और रूस के कुछ हिस्सों के लिए भी सुनामी की चेतावनी भी जारी की गई थी। 

संपर्क में है अमेरिका
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने एक बयान में कहा कि उनका प्रशासन जापानी अधिकारियों के संपर्क में है और जापानी लोगों के लिए कोई भी आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए तैयार है।जापान एक बेहद भूकंप-प्रवण देश है, लेकिन मार्च 2011 में एक बड़े भूकंप और सुनामी के कारण परमाणु संयंत्र में खराबी आने के बाद से सोमवार की तीव्रता वाली सुनामी की चेतावनी जारी नहीं की गई थी। 

Leave a Reply

Next Post

किश्तवाड़ से हथियारों का प्रशिक्षण लेने सीमा पार गए थे 36 आतंकी, पीओजेके में रहकर फैलाने लगे आतंक

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव किश्तवाड़ 02 जनवरी 2024। किश्तवाड़ के जिन 23 आतंकियों को भगोड़ा घोषित किया गया है वह सब पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (पीओजेके) में हथियारों का प्रशिक्षण लेने के लिए दो दशक पहले (1998-99 में) सीमा पार गए थे। कुछ आतंकी 2010 में भी हथियारों […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं