तैयारी: विदेशों में बनेंगे कोरोना के देसी टीके? किल्लत दूर करने के लिए केंद्र सरकार बना रही योजना

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 1 मई 2021। देश में आज से वैक्सीनेशन का तीसरा चरण शुरू होने जा रहा है, जिसके तहत 18 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को कोरोना का टीका लगाया जाएगा। लेकिन कई राज्यों ने वैक्सीन की कमी के चलते अपनी जनता से टीकाकरण केंद्र ना आने की अपील की है। बता दें कि देश में सीरम इंस्टीट्यूट की कोविशील्ड और भारत बायोटेक की कोवैक्सीन का टीका लगाया जा रहा है। 

विदेशों में भी होगा कोवैक्सीन का उत्पादन

मौजूदा समय में कई राज्यों में दोनों ही वैक्सीन की कमी की शिकायतें आ रही हैं। इसलिए केंद्र सरकार और सीरम इंस्टीट्यूट के सीईओ अदार पूनावाला विदेशों में भी अपनी वैक्सीन के उत्पादन को बढ़ाने पर जोर दे रहे हैं। सरकारी सूत्रों के मुताबिक, आपूर्ति संकट को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया जा रहा है। 

वैक्सीन की मांग का पूरा करने की जरूरत

अपना नाम ना बताने की शर्त पर एक अधिकारी ने बताया कि कोरोना वायरस के नए म्यूटेशन को देखते हुए वैक्सीन की मांग को पूरा करने की आवश्यकता है। हमने विदेशों को कोवैक्सीन बनाने का ऑफर दिया है। वाणिज्यिक संस्थाओं के बीच तकनीकी ट्रांसफर के जरिए उत्पादन किया जाएगा। उन्होंने आगे बताया कि ये दूसरे स्वदेशी वैक्सीन के साथ किया जा सकता है। बता दें कि पिछले हफ्ते केंद्र सरकार ने सीरम इंस्टीट्यूट और भारत बायोटेक को 4,500 करोड़ रुपये एडवांस के तौर पर दिए थे। 20 अप्रैल को भारत बायोटेक ने एलान किया कि वो अपनी वैक्सीन का उत्पादन बढ़ाकर 700 मिलियन डोसेज सालाना कर देंगे। 

विदेशों में सीरम इंस्टीट्यूट की भी वैक्सीन का उत्पादन

एस्ट्राजेनेका की ओर से विकसित की गई कोविशील्ड वैक्सीन भारत में सीरम इंस्टीट्यूट द्वारा बनाई जाती है। वैक्सीन की मांग में बढ़ोतरी को देखते हुए अब इंस्टीट्यूट की सीईओ अदार पूनावाला विदेशों में भी इसके उत्पादन की योजना बना रहे हैं। हालांकि कुछ दिन में इसकी औपचारिक घोषणा कर दी जाएगी।  बता दें कि अदार पूनावाला ने कुछ दिन पहले जानकारी दी थी कि सीरम इंस्टीट्यूट जुलाई तक अपनी उत्पादन क्षमता को बढ़ाकर 100 मिलियन खुराकें कर देगा। अदार पूूनावाला आशा करते हैं कि अगले छह महीने में वो कोविशील्ड का सालाना उत्पादन 2.5 बिलियन डोज से बढ़ाकर तीन बिलियन डोज कर देंगे। 

Leave a Reply

Next Post

कंगना डिजिटल डेब्यू के लिए हुई तैयार, फिल्म का खुलासा करते हुए लॉन्च किया ‘मणिकर्णिका फिल्म्स’ का लोगो

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 1 मई 2021। बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत बतौर प्रोड्यूसर डिजिटल डेब्यू करने जा रही हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने अपने सोशल अकाउंट से एक पोस्ट करते हुए दी है। कंगना अपने प्रोडक्शन हाउस का लोगो भी लॉन्च करते यह खुलासा किया है कि […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं