सीजी के डिप्टी सीएम ने एमपी के मुख्यमंत्री से की मुलाकात: करीब एक घंटे तक हुई चर्चा, अरुण साव ने दोनों राज्यों में नक्सल समस्या को लेकर कही ये बात

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

भोपाल। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सीएम हाउस में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से मुलाकात की है। दोनों के बीच करीब एक घंटे तक चर्चा हुई। छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव रविवार को मध्य प्रदेश पहुंचे। कल उन्होंने मुख्यमंत्री नवलय संस्था द्वारा आयोजित ‘शालिग्राम तोमर स्मृति समारोह’ में शिरकत की थी। वहीं आज अरुण साव ने एमपी के मुखिया डॉ मोहन यादव से मुलाकात की। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने उप मुख्यमंत्री साव को अंग वस्त्रम व स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिवादन किया। दोनों दिग्गजों के बीच करीब एक घंटे तक बातचीत हुई।

मीडिया से चर्चा करते हुए उप मुख्यमंत्री साव ने कहा कि एमपी के सीएम मोहन यादव से लंबे समय से अच्छे संबंध हैं। हम लोग पुराने साथी हैं और कल से मैं भोपाल में ही था। आज बहुत अच्छी मुलाकात हुई है। वहीं दोनों राज्यों के नक्सल समस्या को लेकर उन्होंने बड़ा बयान दिया है।

कांग्रेस को ठहराया जिम्मेदार

अरुण साव ने नक्सल समस्या पर कांग्रेस की सरकार को जिम्मेदार बताया है। उन्होंने कहा कि हमने छत्तीसगढ़ में 2003 में सरकार बनने के बाद नक्सलियों का सफाया किया। पूरे सरगुजा में हमारी तत्कालीन सरकार ने नक्सल का सफाया किया। कांग्रेस की पिछली सरकार में नक्सलवाद को फिर बढ़ावा मिला। जिसके चलते नक्सल समस्या फिर से बढ़ी है।

Leave a Reply

Next Post

'इतिहास में भी प्रोटेम स्पीकर कभी मुद्दा नहीं रहा', 18वीं लोकसभा के पहले सत्र से पूर्व बोले रिजिजू

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 24 जून 2024। 18वीं लोकसभा के पहले सत्र की शुरुआत आज से हो रही है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले भर्तृहरि महताब को राष्ट्रपति भवन में प्रोटेम स्पीकर की शपथ दिलाई। सात बार के सांसद भर्तृहरि […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं